sss

; //]]>

22 अक्टूबर : एक क्लिक पर पढि़ए आज की 5 रोचक खबरें

रोचक डेस्क। अक्सर कुछ रोचक घटनाएं चर्चा का विषय बन जाती है। इस तरह की घटनाओं से जुड़े लोग अपने होश गंवा बैठते है, साथ ही जिन लोगों को इन घटनाओं के बारे में पता चलता है वह भी आश्चर्यचकित हो जाते है। चलिए आज आपको एक ऐसी ही रोचक घटना के बारे में बताते है।

बर्थडे स्पेशल : बॉलीवुड अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थी परिणीति, जानिए क्या थी ईच्छा!

मुंबई। बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा फिल्म कलाकार बनने से पहले बैंक निवेशकर्ता बनना चाहती थीं। वह आज 29 वर्ष की हो गयीं। परिणीति का जन्म 22 अक्टूबर 1988 हरियाणा के अंबाला में हुआ।

परिणीति, प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन है। परिणीति बैंक निवेशकर्ता बनना चाहती थी लेकिन मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से व्यापार, वित्त और अर्थशास्त्र में स्नातक करने के बाद वह 2009 की आर्थिक मंदी के दौरान वापस भारत लौट आईं। परिणीति इसके बाद जनसंपर्क सलाहकार के तौर पर यशराज फिल्म से जुड़ गईं।

बाद में परिणीति ने अभिनेत्री के तौर पर यशराज फिल्म के साथ तीन फिल्मों का अनुबंध साइन कर लिया। परिणीति ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म लेडिज वर्सेज रिकी बहल से की। इस फिल्म में परिणीति ने एक छोटी सी भूमिका निभायी थी।

इस फिल्म के लिये वह सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गयीं। वर्ष 2012 में परिणीति को यशराज बैनर तले बनी फिल्म इश्कजादे में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में परिणीति के अपोजिट अर्जुन कपूर थे जो बतौर अभिनेता उनकी पहली फिल्म थी। फिल्म इश्कजादे में परिणति और अर्जुन की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इश्कजादे टिकट खिडक़ी पर सुपरहिट साबित हुयी। इस फिल्म के लिये परिणति चोपड़ा को स्पेशल मेंशन राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।

क्या आप जानते हैं इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारें में जो खा चुकी हैं जेल की हवा!

बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड स्टार्स की लाइफ चकाचौंध से भरी होती हैैं और उनके फैंस हमेशा उनसे जुड़ी बातों को जानने के लिए बेकरार रहते हैं। वैसे तो कई बॉलीवुड अभिनेता विवादों या फिर अन्य अपराध के कारण जेल जा चुके हैं लेकिन आज आपको उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारें में बताने जा रहे हैं जो जेल की हवा खा चुकी हैं। आइए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारें में…

सोनाली बिंद्रे

वर्ष 2001 में सोनाली द्धारा पहनी गई एक ड्रेस के कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। उनके साथ-साथ ड्रेस बनाने वाले डिजाइनर को भी गिरफ्तार किया गया था।

सना खान

सना खान और उनके ब्याफ्रेंड पर किसी महिला को धमकी देने और शारीरिक तौर से टोरर्च करने का आरोप लगाया गया था। जिसके कारण उन्हें गिफ्तार किया गया था।

ममता कुलकर्णी

केन्या के ड्रग रैकेट मामले में ममता कुलकर्णी और उनके पति विकी गोस्वामी भी गिरफ्तार हो चुके हैं।

श्वेता बसु

हाल ही में ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में नजर आई श्वेता बसु को भी सेक्स रैकट मामले में जेल जा चुकी है।

मोनिका बेदी

गलत तरीके से दस्तावेजों का उपयोग करने के कारण मेनिका बेदी को 2 साल जेल में बिताने पड़े थे।
इस आदमी की पुरानी शर्ट में ऐसा क्या था जो बन गया करोड़पति!

इंटरनेट डेस्क। वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी की ‘जब भगवान देता हैं तो छप्पर फाड़ कर देता हैं’ आपको आज एक ऐसी ही घटना के बारें में बताने जा रहे हैं जिसको जानने के बाद इस कहावत को सच मान लेगें। यह मामला हैं हाउ न्यूजर्सी के निवासी स्मिथ नामक एक रिटायर्ड गॉर्ड का। इस गार्ड को एक पुराने शर्ट ने करोड़पति बना दिया। मामला ये था की स्मिथ नामक इस शख्स की 2.4 करोड़ की लाटरी निकली थी और स्मिथ को इस बात के बारे में बिल्कुल भी नही पता था। स्मिथ की यह लाटरी करीब एक वर्ष पहले निकली थी पर स्मिथ को पता न होने के कारण वह इस लाटरी पर क्लेम ही नहीं कर पाए।

एक वर्ष बाद न्यूज पेपर में जब लाटरी कंपनी का रिमाइंडर निकाला गया और कहा गया कि जिसकी यह लाटरी है, वह इस पर क्लेम कर अपनी रकम लें जाए तो स्मिथ का ध्यान इस ओर गया। इस खबर को पढऩे के बाद में उन्होंने अपना लाटरी टिकट तलाशना शुरू कर डाला।

स्मिथ का कहना है कि वह 50 वर्षों से लगातार लाटरी खरीद रहें हैं और वे हर बार अपना टिकट रख कर भूल जाते हैं। इस बार भी वह टिकट को रख कर भूल गए थे। इस बीच जब टिकट की तलाश करते हुए उन्होंने अपना पुरा घर छान मारा। आखिर में उन्हें यह टिकट अपनी एक पुरानी शर्ट की जेब में मिली। स्मिथ ने जब टिकट को देखा तो वह भी हैरान रह गए।

अगर पानी हैं खूबसूरत त्वचा तो जरूर यूज लें इस फूल को!

लाइफस्टाइल डेस्क। आज कल की लड़कियां अपने आप को अच्छा दिखाने के लिए क्या कुछ नहीं करती हैं, महंगे-महंगे प्रोडेक्ट, क्रीम, सनक्रीम इत्यादि का इस्तेमाल करती हैं लेकिन कुछ खास असर उनके चेहरे पर देखने को नहीं मिलता हैं,आज हम आपको ऐसे फूल के बारें में बताने जा रहे हैं जिससे आप घर बैठै ही अपने चेहरे को एक खुबसूरत निखार दे सकते हैं आइए जाने उस फूल के बारें में।

आपने देखा होगा कि अक्सर शादी की डेकोरेशन मे हम गेदें के फूलों का यूज सबसे ज्यादा करते है। पर क्या आपको पता हैं सजावट के साथ गेंदे का फूल सेहत व सौदर्य निखार में भी बहुत उपयोगी है। जो कई तरह की स्किन सबंधी प्रोब्लम को दूर करता है शरीर के किसी हिस्से में सूजन आ जाने पर इन फूलों को पीसकर तैयार कर लेवे। और इस पेस्ट को सूजन वाली जगह पर लगाएं यह आपके लिए लाभकारी होगा। साथ ही अगर घर में मच्छरों का प्रकोप कम या दूर करना हो तो घर के आसपास गेंदे की झाड़ी लगाएं। इसकी गंध से मच्छर दूर भागते हैं।

अगर आप फेस पर पिंप्लस की प्रोब्लम से परेशान है तो आप फेस पर इन फूलों का यूज करें अक्सर मृत त्वचा कोशिकाओं के कारण या ऑपन पोर्स में जमने वाले तेल के कारण आपके फेस पर मुंहासे हो जाते है। जिसके चलते आपको जलन या दर्द का अनुभव होने लगता है। इस परेशानी से निजात पाने के लिए आप गेंदे के फूलों से बनने वाले उत्पादों का यूज कर सकते हैं।

अगर रविवार के दिन करेंगे ये उपाय, तो समझ लीजिए खूल गया आपका भाग्य

ज्योतिष डेस्क। जिनकी कुंडली में सूर्य कमजोर चल रहा हो या अन्य किसी ग्रह की प्रतिकूलता चल रही हो अथवा कोई सरकारी कामकाज अटका हुआ हो, कार्यस्थल पर अधिकारियों से अनबन चल रही हो अथवा व्यापार सही नहीं चल रहा हो। उन सभी को प्रतिदिन सूर्य को जल चढ़ाने से तुरंत लाभ मिलता है। इसके अतिरिक्त जिन्हें जेल जाने या नौकरी छूटने का डर हो, उन्हें भी सूर्याराधना तुरंत लाभ देती है।

सूर्य को जल चढ़ाने के लिए सदैव तांबे के लोटे का ही इस्तेमाल करना चाहिए। तांबा भी सूर्य की ही धातु है। जल में चावल, रोली, फूल पत्तियां आदि डाल लेने चाहिए। इसके बाद जल चढ़ाते समय गायत्री मंत्र का जाप करें। गायत्री मंत्र के अतिरिक्त आप भगवान सूर्य के 12 नामों का भी जाप कर सकते हैं ये 12 नाम निम्न प्रकार हैं-

आदिदेव नमस्तुभ्यं प्रसीद मम भास्कर, दिवाकर नमस्तुभ्यं, प्रभाकर नमोस्तुते।
सप्ताश्वरथमारूढ़ं प्रचंडं कश्यपात्मजम्, श्वेतपद्यधरं देव तं सूर्यप्रणाम्यहम्।।

सूर्य को अध्र्य देते समय पानी की जो धारा जमीन पर गिर रही है, उस धारा से सूर्य को देखना चाहिए, इससे आंखों की रोशनी तेज होती है। अध्र्य देने के बाद जमीन पर गिरे पानी से चरणामृत का पान करें तथा अपने मस्तक पर लगाएं। साथ ही आप सूर्यदेव को अपनी मनोकामना बताएं तथा उनसे इच्छापूर्ति का वरदान देने की प्रार्थना करें, कुछ ही समय में आपकी इच्छा अवश्य पूर्ण होगी।

The post 22 अक्टूबर : एक क्लिक पर पढि़ए आज की 5 रोचक खबरें appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2ztFRJ0

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop