21 अक्टूबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार का दिन
ज्योतिष डेस्क। आज सूर्य और चन्द्रमा दोनों ही तुला राशि में विध्यमान रहेंगे, इन दोनों को आज स्वाति नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपके जीवन में क्या उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आइए डालते हैं आज के राशिफल पर एक नजर…
मेष
अगर आपने कहीं निवेश कर रखा है तो आज लाभ होने की संभावना है, सुख-सुविधाओं में धन खर्च होगा।
वृष
आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं, घर में शांति का माहौल रहेगा।
मिथुन
मिथुन राशि के जातक आज विरोधियों से उचित दूरी बनाए रखें, शांति से अपने काम पर ध्यान दें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों का पूरा दिन मेहमाननवाजी और घूमने-फिरने में व्यतीत होगा, आर्थिक मामलों में भी लाभ प्राप्त होगा।
सिंह
सिंह राशि के जातकों का मन आज आध्यात्मिकता की ओर बढे़गा, किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी भाग ले सकते हैं।
कन्या
आज आपको दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा, प्रभावशाली लोग परामर्श देंगे। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है।
तुला
तुला राशि के जातक आज धनार्जन के लिए कुछ गलत तरीकों को भी अपना सकते हैं, सुदृढ़ इच्छाशक्ति से समस्या का डटकर सामना करें।
वृश्चिक
किसी बात को लेकर आज आप चिंतित रह सकते हैं, वहीं शाम के समय कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। जिससे आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
धनु
धनु राशि के जातक लाभ प्राप्त करने के लिए अनुचित तरीकों का प्रयोग न करें, जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, हानि होने की संभावना है।
मकर
मकर राशि के जातकों को रोजगार के नए मौके मिलेंगे। इन मौकों का पूरा लाभ उठाएं, देवगुरू ब्रहस्पति पर आज आपकी विशेष कृपा रहेगी।
कुंभ
आज आपको किसी कार्य में असफलता मिलेगी लेकिन इससे परेशान न हों। कर्मठ होकर कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी।
मीन राशि :-
कार्यस्थल पर तनाव रहने की संभावना है, चिंता छोड़कर करियर पर ध्यान दें। जीवनसाथी से नजदीकियां बढ़ेंगी, परिवार का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
नोट: आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।
Source: Google
The post 21 अक्टूबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार का दिन appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2xWGoqe
Comments
Post a Comment