“साल 2030 में भारत होगा टॉप पर” - Khabar NonStop
शाबिर अहमद भट्ट
चेन्नई। इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टीवल का आज चेन्नई में आगाज हो गया। 3 दिनों तक चलने वाले इस साइंस फेस्टीवल में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के मंत्री भी शामिल हुए हैं। इस साइंस फेस्टीवल के दौरान बताया गया कि भारत अपनी तकनीक और विज्ञान के दम पर साल 2030 में दुनिया का प्रमुख देश बनेगा।
विज्ञान मंत्रालय ने किया आयोजन
बता दें कि इस विज्ञान उत्सव का आयोजन भारत सरकार का विज्ञान और तकनीकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और विजनाना भारती विभाग मिलकर कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि भारत सरकार ने विज्ञान और तकनीकी मंत्रालय का फंड 60 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि भारत की 69 प्रतिशत जनता ग्रामीण इलाकों में रहती है। ऐसे में इन लोगों तक विज्ञान और तकनीक को पहुंचाना ही सरकार का उद्देश्य है।
चेन्नई में पहली बार हुआ आयोजन
बता दें कि साल 2015 में इस विज्ञान उत्सव की शुरुआत की गई थी। पहले 2 साल इसका आयोजन दिल्ली में किया गया और इस बार आयोजन के लिए चेन्नई को चुना गया है। चेन्नई को चुनने का कारण यहां स्थित अच्छे कॉलेज, आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर का होना है। साथ ही तमिलनाडु ने देश को कई बड़े वैज्ञानिक भी दिए हैं।
विज्ञान के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय तरक्की
विज्ञान उत्सव के दौरान बताया गया कि भारत 44 से भी ज्यादा देशों के साथ भागीदारी कर विज्ञान के क्षेत्र में शोध कर रहा है। बता दें कि भारत की कुल जनसंख्या 125 करोड़ में से दो तिहाई जनसंख्या 35 साल से कम की है। यही कारण है कि भारत साल 2030 से पहले दुनिया का टॉप देश बनने का ख्वाब देख रहा है।
समुद्र विज्ञान पर खास ध्यान
भारत समुद्र विज्ञान पर खास ध्यान दे रहा है। दरअसल इस पृथ्वी पर कुल 72 प्रतिशत पानी है, जिसमें से अभी तक 5 प्रतिशत ही ज्ञात हो सका है। ऐसे में भारत सहित पूरी दुनिया की कोशिश है कि समुद्र की गहराईयों में छिपे इस रहस्य को पता लगाया जाए, ताकि इससे दुनिया के लोगों का भला हो सके। यही कारण है कि भारत सरकार ने National Mission on Deep Ocean Research लॉन्च किया है। इसके अलावा भारत पर्यावरण सुरक्षा और बायो-डायवर्सिटी संरक्षण की दिशा में भी काफी काम कर रहा है।
पूरी दुनिया से मिला रहे कदमताल
वहीं IISF-2017 में बोलते हुए केन्द्रीय मंत्री विज्ञान एवं तकनीक और पृथ्वी विज्ञान विभाग डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि आज भारत पूरी दुनिया के देशों के साथ भागीदारी कर विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय रिसर्च कर रहा है। हमारे देश के वैज्ञानिक जीका वायरस, टीबी, मलेरिया और डेंगू जैसी जानलेवा और भयंकर बीमारियों को जड़ से खत्म करने के लिए रिसर्च कर रहे हैं। इनके अलावा हमारे वैज्ञानिक स्वच्छ उर्जा, क्लाइमेट चेंज, फसल पैदावार बढ़ाने, मौसम विज्ञान और आपदाओं के विषय में काफी रिसर्च कर रहे हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zm3WSq
Comments
Post a Comment