sss

; //]]>

इनसे प्रेरित होकर मिताली राज खेलेंगी 2021 का वर्ल्ड कप - Khabar NonStop

Mithali Raj

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने अपनी मेहनत और खेल भावना से हर क्रिकेट फैन के दिल पर राज करतीं हैं। मिताली राज ने महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी का रिकॉर्ड कायम किया है। उनके खेल भावना और मेहनत के पीछे क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बल्ले और उनके प्रेरणादायी शब्दों का हाथ है।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं “आशीष नेहरा”

सचिन ने गिफ्ट में दिया था बल्ला

सचिन तेंदुलकर ने मिताली राज को एक बल्ला गिफ्ट में दिया था। मिताली ने सचिन के दिए गए बल्ले से खेलते हुए खूब रन बनाये थे। मिताली के पास सचिन का गिफ्ट किया हुआ बल्ला अभी भी है। मिताली ने बताया कि सचिन को उन्हें एक और बल्ला गिफ्ट करना है। मिताली ने कहा, “ऐसा भी मौका आया था जब सचिन ने मुझे अपना बल्ला तोहफे में दिया था। मैंने उस बल्ले से काफी रन बनाए। वो बल्ला अभी भी मेरे पास है। सचिन को अभी मुझे एक और बल्ला देना है।”

ऑस्ट्रेलियाई टीम की बस पर पत्थरों से हुआ हमला

सचिन ने तुरंत दिया जवाब

मिताली राज की इस बात पर सचिन तेंदुलकर ने कहा, “मैं चाहता था कि ये न रुकें इसलिए बल्ला तोहफे में दिया। मैं बल्ला लेकर आया हूं और आपको दूंगा। 2021 का अगला महिला वर्ल्ड कप ज्यादा दूर नहीं है।” मिताली ने बताया कि वह सचिन से प्रेरित होकर अगले वर्ल्ड कप में खेलेंगी। उन्होनें कहा, “जब मैंने 6,000 रन पूरे किए थे तब सचिन सर ने मुझे बधाई दी थी और कुछ ऐसा कहा जो मुझे अभी तक याद है और हमेशा मेरे साथ रहेगा। सचिन ने कहा था कि हार नहीं मानना। अगर तुम्हें लगता है कि तुम कुछ और साल खेल सकती हो तो खेलना। जब मैं 2017 वर्ल्ड कप खेल कर लौटी तो मुझसे सवाल किए गए कि क्या मैं अगला वर्ल्ड कप खेलूंगी या नहीं, इस सवाल को सुनकर मुझे सचिन सर की बात याद आ गई थी।”

कुलदीप यादव ने आश्विन और जडेजा पर दिया बड़ा बयान

सचिन से टीम को प्रेरित करने की थी दरख्वास्त

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने कहा कि आईसीसी महिला वर्ल्ड कप फाइनल से पहले उन्होंने सचिन तेंदुलकर से टीम को प्रेरित करने की दरख्वास्त की थी और सचिन ने उनकी दरख्वास्त मान ली थी। मिताली ने बताया, “जब हम फाइनल में पहुंचे तो मैंने सचिन सर से कहा कि आप टीम के साथ कुछ वक्त बिताएं और उन्हें प्रोत्साहन दें क्योंकि आपके पास काफी अनुभव है। इन्होंने मेरे उस प्रस्ताव को मान लिया।”

कोहली के ‘बुलेट थ्रो’ पर धोनी की हंसी, देखें विडियो



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zh7vcP

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop