sss

; //]]>

करण जौहर 2019 में छोड़ेंगे ‘ब्रह्मास्त्र’ - Khabar NonStop

brahmastra

मुंबई। साल 2019 में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाल होने वाला है। जहां एक तरफ बैटल ऑफ सारागढ़ी पर बेस्ड बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ होली पर दर्शकों को रंगने वाली है। तो वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मल्टी स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। बता दें कि दोनों ही फिल्में करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही है, जिसका दर्शकों को इंतजार है।

‘केसरी’ में दिखेंगे अक्षय कुमार, 2019 में होगी रिलीज

आपको बता दें कि फेमस फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने ट्विटर पर इस फिल्म के टाइटल की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि ब्रह्मास्त्र एक फैंटसी एडवेंचर फिल्म होगी, जिसे तीन भागों में बनाया जाएगा। बहरहाल इस फिल्म का पहला भाग साल 2019 में स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज किया जाएगा। इस मल्टी स्टारर फिल्म को डायरेक्ट करने का जिम्मा अयान मुखर्जी ने संभाला है।

karan-johar-2

खबर तो यहाँ तक है कि अयान मुखर्जी इस फिल्म का नाम ‘ड्रैगन’ रखना चाहते थे। लेकिन अब इसके नाम को ब्रह्मास्त्र रखा गया है। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर अयान ने कहा था कि इस फैंटसी एडवेंचर ट्रायलॉजी सीरीज में उनका सुपरहीरो कुछ ऐसी शक्तियां रखता है जिनका रिश्ता आग से है। यही करण है कि वह पहले इस फिल्म का नाम ड्रैगन सही समझ रहे थे। लेकिन अब इसके कॉन्सेप्ट पर काम पूरा होने के बाद उन्होंने इसका टाइटल ब्रह्मास्त्र रखने का फैसला किया है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yfPgV8

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop