‘केसरी’ में दिखेंगे अक्षय कुमार, 2019 में होगी रिलीज - Khabar NonStop
मुंबई। इस साल ‘जॉली एलएलबी 2’ और ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपनी एक और नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। बता दें कि अक्षय कुमार की ये फिल्म ‘सारगढ़ी’ के युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म का नाम ‘केसरी’ रखा गया है। अक्षय कुमार और इस फिल्म के प्रोड्क्शन हाउस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।
सलमान-आमिर को पछाड़ इस रेस में कपिल शर्मा बने नंबर वन
Thrilled to announce the coming together of @karanjohar & @akshaykumar! #KesariHoli2019, directed by #AnuragSingh. @apoorvamehta18 http://pic.twitter.com/ksoEnAAs3t
— Dharma Productions (@DharmaMovies) October 10, 2017
आपको बता दें कि इस फिल्म को खुद अक्षय कुमार और फिल्ममेकर करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये फिल्म 2019 में होली के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म को ‘केप ऑफ गुड होप फिल्म्स’ और धर्मा प्रोडक्शन्स मिल कर प्रोड्यूस करेंगे। इस बाबत करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के ट्विटर हैंडल ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर फिल्म के बारे में कुछ जानकारी दी है।
Joining hands on a project where @akshaykumar is the hero and will be co produced by @karanjohar and #SKF https://t.co/1EXQ7Yjpdw
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) January 2, 2017
गौरतलब है कि इससे पहले इस फिल्म के सह निर्माता सलमान खान भी थे लेकिन बाद में उन्होंने इससे हाथ पीछे खींच लिया। बता दें कि सलमान खान ने इसी साल जनवरी के महीने में सोशल मीडिया के जरिए इस फिल्म को सह-प्रोड्यूसर होने का ऐलान किया था।
A film I'm extremely excited about personally and emotionally… #Kesari releasing Holi 2019. http://pic.twitter.com/sDLrZWIl2R
— Akshay Kumar (@akshaykumar) October 10, 2017
बहरहाल अक्षय कुमार ने ट्वीट किया है, ‘‘ऐसी फिल्म जिसे ले कर मैं व्यक्तिगत और भावनात्मक तौर पर बेहद उत्साहित हूं….केसरी 2019 में होली पर रिलीज होगी।’’ वहीं करण जौहर ने ट्वीट किया , ‘‘इस ऐतिहासिक कहानी की पर्तें खुलते देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं।’’
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yfZKoO
Comments
Post a Comment