दिवाली स्पेशल 2017 : इस खास मौके पर बनाएं मैंगो मलाई लड्डू
हेल्थ डेस्क। अक्सर सभी लोग मीठे के काफी शौकीन होते है उनको मीठा खाना बहुत पसंद होता है। दिवाली का त्यौहार भी आने वाला है और यह त्यौहार सभी लोगों के लिए बहुत ही खास होता है। इस खास मौके पर लोग बाजार से मिठाई मंगवाते है लेकिन इस बार आप घर पर ही यह रेसिपी बनाएं और इस दिवाली घर आए मेहमानों को अपने हाथों के जादू का हुनर दिखाएं। आपने अब तक कई तरह के लड्डू खाएं होंगे लेकिन आम के रस से बना ये लड्डू कभी नहीं खाया होंगा यह सभी लड्डूओं की मिठास को फीका कर देंगा। यह डिश खाने में आपको बहुत ही स्वादिष्ट लगेंगी और इसे बनाने रेसिपी भी काफी आसान है। आइए जानते है मैंगो मलाई लड्डू बनाने की रेसिपी के बारे में ….
आवश्यक सामग्री :-
(1) 2 कप पनीर
(2) 4 टेबल स्पून मिल्क पाउडर
(3) 8 टेबल स्पून कंडेंस्ड मिल्क
(4) 12 पिस्ते
(5) 2 चुटकी केसर
जानिए बनाने का तरीका:-
मैंगो मलाई लड्डू बनाने सबसे पहले एक बड़े बाउल में कद्दूकस किए हुए पनीर के साथ मिल्क पाउडर और चीनी को मिक्स करें। फिर इसके बाद पनीर के इस मिश्रण को दूसरे पेन पर धीमी आंच पर रखकर हल्के हाथों से चलाएं ताकि यह जले नहीं। इसके बाद पेन में आम के रस के साथ नारियल का दूध,कंडेंस्ड मिल्क भी डाल दें। और इसे भी धीमी आंच पर चलाते रहे। इसके बाद इसमें बदाम,पिस्ते और केसर का पाउडर मिलाएं। फिर इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर धीमी आंच पर ही चलाते रहें और तब तक चलाएं जब तक यह हल्का गाढ़ा ना हो जाए। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाएं तब गैस बंद करके इसमें गरम घी डालकर अच्छी तरह मिलाकर ठंड़ा होने दें। इसके बाद जब मिश्रण ठंड़ा हो जाए तो लड्डू की तरह उसके छोटे-छोटे गोले बना लें। लीजिए मैंगो मलाई लड्डू बनकर बिलकुल तैयार है। और यकीन मानिए मेहमानों को ये लड्डू काफी पसंद आएंगे और आपकी दिवाली की खुशी भी दोगुनी हो जाएंगी।
The post दिवाली स्पेशल 2017 : इस खास मौके पर बनाएं मैंगो मलाई लड्डू appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2yI57ic
Comments
Post a Comment