sss

; //]]>

दिवाली स्पेशल 2017 : घर पर ही बनाएं कोकोनट राइस लड्डू

हेल्थ डेस्क। दिवाली का त्यौहार सभी के लिए बहुत ही खास होता है। और इस शुभ अवसर पर घर में कई तरह की डिश बनाई जाती है। आप भी अगर इस फेस्टिवल सीजन में कोई आसान और टेस्टी मिठाई बनाने के बारे में सोच रहें है तो कोकोनट राइस लड्डू बना सकते है। इस मिठाई से आप अपने परिवार के साथ-साथ मेहमानों का दिल भी सकती है। आइए जानते है टेस्टी और आसान कोकोनट राइस लड्डू बनाने की रेसिपी के बारे में …..

आवश्यक सामग्री :-
(1)कोकोनट- 1/2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
(2) चावल- 1/2 कप (उबले हुए)
(3) घी- 2 टेबलस्पून
(4) मिक्स्ड नट्स- 1/4 कप
(5) कद्दू- 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
(6) इलाइची पाउडर- 1/2 टीस्पून
(7) कन्डेंस्ड मिल्क- 1/2 कप
(8) सूखा नारियल- कद्दूकस किया हुआ
(9) चॉकलेट चिप्स- गार्निश के लिए
(10) ड्राई फ्रूट्स- गार्निश के लिए


बनाने की आसान विधि :-
कोकोनट राइस लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करके उसमें मिक्स्ड नट्स और कद्दू को 15 मिनट कर पकाएं। फिर इसके बाद इसमें इलायची पाउडर, चावल और कोकोनट डाल कर थोड़ी देर के लिए पकने दें। अब इसमें मिल्क डाल कर गाढ़ा होने तक धीमी आंच पर पकाते रहें। फिर इसके अच्छी तरह पकने के बाद इसे बाउल में डालकर ठंडा होने के लिए रख दें। अब इसे लड्डूओं की शेप देकर सूखे नारियल में रख दें। लीजिए आपके कोकोनट राइस लड्डू बन कर तैयार है। अब आप इसकी ड्राई फ्रूट्स या चॉकलेट चिप्स सजावट कर सकते है। यकीन मानिए ये डिश खाने में बहुत ही स्वादिष्ट है। और इसके बनाने की विधि भी बहुत ही आसान है।

The post दिवाली स्पेशल 2017 : घर पर ही बनाएं कोकोनट राइस लड्डू appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2yozzuO

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop