दिवाली स्पेशल 2017 : नारियल तेल में छिपा होता है खूबसूरती का राज, जानिए कैसे ?
लाइफस्टाइल डेस्क। नारियल तेल हमारे लिए काफी फायदेमंद होता है और आपने आज तक नारियल और उसके तेल के कई फायदे सुने होंगे लेकिन आज हम आपको इस तेल के जो फायदे बताने जा रहे है वे शायद आपने कभी नहीं सुने होंगे। यह एक ऐसा जादुई तेल है जिसके इस्तेमाल से आप महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना भी भूल जाएंगे। आइए जानते है इसके फायदों के बारे में …
(1) मॉइश्चराइजर :–
आपको बता दें कि नारियल के तेल में फैटी एसिड के साथ विटामिन ई की भी प्रचूर मात्रा पायी जाती है। इसलिए इसका इस्तेमाल चेहरे पर करने से हमें चेहरे पर कोई भी मॉइश्चराइजर लगाने की आवश्यकता नहीं होती। अगर आपकी भी ड्राई स्किन है तो आपके लिए इसका इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद होंगा।
(2) मेकअप हटाने के लिए :-
इसका इस्तेमाल मेकअप हटाने के लिए भी किया जाता है। आपको कई बार मेकअप हटाने के लिए कई चीजो का इस्तेमाल करना पड़ता है लेकिन फिर भी वह ठीक तरह से नहीं हटता है। अगली बार जब कभी आपको लॉन्ग लास्टिंग लिपस्टिक या फिर मस्कारा हटाना हो तो एक रूई में नारियल के तेल की कुछ बूंदे डाल कर चेहरे का मेकअप हटा लें। इससे आपका मेकअप ही आसानी से नहीं उतरेंगा बल्कि ये आपके आंखों के आसपास चेहरे के सभी नाजुक हिस्सों के लिए सुरक्षित भी होता है।
(3) हाईलाइटर :-
आपको बता दें कि नारियल का तेल चेहरे पर नेचुरल हाईलाइटर का काम करता है। इसके इस्तेमाल के लिए बाहर जाने से पहले बस नारियल के तेल की कुछ बूंदे अपने चेहरे पर लगा लीजिए और फिर देखें आपका चेहरा कैसे दमकता है। इसका इस्तेमाल करने के बाद आप महंगे प्रोडक्टस का इस्तेमाल करना भी भूल जाएंगे।
(4) एक्ने :-
अगर आप भी एक्ने की समस्या से परेशान है तो ऐसे में आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते है। क्योंकि इस तेल में एंटीबैक्टीरियल गुणों की प्रचूर मात्रा होती है। जिसकी वजह की सुंदरता खराब करने वाले एक्ने आपसे दूरी बनाए रखते है। इसके इस्तेमाल से आपकी सुंदरता में चार चांद लग जाते है।
The post दिवाली स्पेशल 2017 : नारियल तेल में छिपा होता है खूबसूरती का राज, जानिए कैसे ? appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2g7IGaT
Comments
Post a Comment