भैया दूज 2017 : भाई की लंबी उम्र के लिए इस मुहूर्त में लगाएं तिलक
Bhai Dooj : भाई बहन के प्यार का त्योहार भाई दूज 21 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दीपावली के आखिरी दिन कार्तिक शुक्ल द्वितीय तिथि को भाई दूज का पर्व मनाने की परंपरा होती है। धर्म ग्रंथों के मुताबिक इस दिन यमुना ने अपने भाई यम को घर आमंत्रित कर स्वागत सत्कार के साथ टीका लगाया था, तभी से यह त्योहार मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि एक बार यमराज के पास उनकी बहन यमुना का संदेश आया तो यमराज सब कुछ छोडक़र उनसे मिलने पहुंच गए। इसी तरह से यम द्वितीय का त्योहार शुरू हुआ। भविष्योत्तर पुराण में यम द्वितीया यानी भैया दूज मनाने के इसी कारण का वर्णन है।
भविष्योत्तर पुराण के मुताबिक यमराज ने यमुना को वरदान दिया कि जो भी व्यक्ति यमद्वितीया के दिन यमुना के जल में स्नान करके बहन के घर जाकर उनके हाथों से बना भोजन करेगा, उसकी आयु लंबी होगी। अगर इस दिन यमुना में स्नान नहीं हो पाता तो बहन के घर जाकर उसके हाथों से यमुना जल का टीका लगवाएं और उनके हाथों से बना भोजना करें तो अकाल मृत्यु से रक्षा होती है।
बहनों को भाई दूज की रात को यमराज के नाम का चौमुखी दीपक जलाकर मुख्य दरवाजे पर रखना चाहिए। ऐसा करने से भाई पर किसी प्रकार का विघ्न या बाधा नहीं आती। व उसका जीवन भी सुखमयी होता है।
भैया दूज शुभ मुहूर्त 2017
टीका मुहूर्त – 13.19 बजे से 15.35 बजे
द्वितीय तिथि प्रारंभ – 21 अक्टूबर 2017 को 1.37 बजे
द्वितीय तिथि समाप्त – 22 अक्टूबर 2017 को 3 बजे
The post भैया दूज 2017 : भाई की लंबी उम्र के लिए इस मुहूर्त में लगाएं तिलक appeared first on Times Bull.
from Times Bull http://ift.tt/2yCL2IS
Comments
Post a Comment