दिवाली 2017 : करें ये उपाय खुल सकती है आपकी किस्मत
Diwali ke tone totke in hindi : दिवाली घर में मां लक्ष्मी को बुलाने का विशेष अवसर माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा होती है ताकि साल भर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती रहे। दिवाली पूजा का भी अपना महत्व है। हालांकि दिवाली की रात अगर कुछ खास उपाए किए जाएं तो आपकी किस्मत चमक सकती है।
हिंदू धर्म में पीतल के बर्तन का भी बड़ा महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पीतल के बर्तनों के उपयोग से बृहस्पति ग्रह की सभी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।
पीला रंग बृहस्पति दोष के लिए शुभ माना जाता है। इसे धारण करने से बृहस्पति ग्रह की कृपा हमेशा बनी रहती है। यही वजह है कि दिवाली पर पीतल के बर्तन खरीदना शुभ माना गया है। इसके साथ ही लक्ष्मी पूजा में पीतल की जोत जलाने से लक्ष्मी मां प्रसन्न होती है। यहां जानें कुछ और उपायों के बारे में —
दिवाली के टोटके और उपाय – Diwali ke tone totkas
1. दिवाली के दिन पीतल के जोत में घी का दीपक जलाएं।
2. अच्छे भाग्य के लिए पीतल की कटोरी में दही भरकर कटोरी को पीपल के पेड़ के नीचे रखें।
3. पीतल की कटोरी में चना दाल भिगोकर रातभर सिरहाने रखें और सुबह चना दाल पर गुड़ रखकर गाय को खिलाएं।
4. श्रीकृष्ण भगवान को शुद्ध घी से भरा पीतल का कलश चढ़ाकर गरीब को विप्र को दान करें।
5. पीतल के कलश में चना की दाल भिगोकर विष्णु मंदिर में चढ़ाएं।
The post दिवाली 2017 : करें ये उपाय खुल सकती है आपकी किस्मत appeared first on Times Bull.
from Times Bull http://ift.tt/2gsNMCr
Comments
Post a Comment