sss

; //]]>

दिवाली स्पेशल 2017 : धनतेरस के दिन अपनी राशि के अनुसार करें खरीददारी

इंटरनेट डेस्क। दिवाली का त्यौहार सभी के लिए बहुत ही खास होता है और सभी लोग मुहूर्त के अनुसार ही पूजा -पाठ करते है। दीपावली से पहले धनतेरस के दिन खरीददारी करना काफी शुभ माना जाता है। लेकिन आपको बता दें कि इस बार आपको शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए सिर्फ 48 मिनट का ही समय मिलेगा। और इसी समय में आप अपनी राशि के अनुसार खरीददारी कर सकते है। क्योंकि इस दिन राशि के अनुसार खरीददारी करना काफी शुभ माना जाता है।

दिवाली के इस शुभ -अवसर पर आचार्य सुशांत राज ने बताया कि धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेर और आयुर्वेद के प्रणेता भगवान धनवंतरी के पूजन के साथ इस दिन कुछ नई चीज खरीदने का भी खास महत्व होता है। और इस दिन सभी तबके के लोग कुछ न कुछ नयी चीज जरूर खरीदते है। शास्त्रों में यह बताया गया है कि समुद्र मंथन के दौरान कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन भगवान धनवंतरी अपने हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे।

और यह कहा जाता है कि भगवान धनवंतरी श्रीविष्णु के ही अंश है। इसलिए इस दिन उनके प्रकट होने के उपलक्ष्य में ही धनतेरस का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। और लोग इस दिन बर्तन इसलिए खरीदते है क्योंकि जब वे प्रकट हुए थे तो उनके हाथ में कलश था। इस दिन खरीददारी का शुभ -मुहूर्त प्रदोष काल मंगलवार शाम सात बजकर 54 मिनट पर शुरू होगा और आठ बजकर 42 मिनट तक रहेगा। यानी शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए 48 मिनट का ही होंगा।

आपको बता दें कि इस दिन शाम को मिट्टी के दीये में तिल के थोड़े दाने डालें और फिर दीप प्रज्ज्वलित करें। और इस बात का हमेंशा ध्यान रखें कि दीये को दक्षिण दिशा में ही रखें क्योंकि ऐसा करने से यमराज प्रसन्न होते है। और साथ ही इस दिन भगवान कुबेर और धनवंतरी को खीर का भोग लगाएं और उनकों पुष्प, अबीर, गुलाल, रोली अर्पित करें।

इस दिन राशि के अनुसार करें खरीददारी:-

(1) मेष :- इस राशि वाले मूंगा धातु, ताम्बे के बर्तन, और लाल वस्त्र की खरीददारी करें।

(2) वृष :- इस राशि वाले लोग सफेद वस्त्र,चांदी की वस्तु, या फिर ओपल रत्न खरीदे।

(3) मिथुन :- इस राशि वाले स्टील धातु, पन्ना,हरे कपड़े, फल

(4) कर्क :- कर्क राशि वाले लोग चांदी, श्वेत वस्त्र, या मोती रत्न खरीदें।

(5) सिंह :- सिंह राशि वाले सोना, गुलाबी वस्त्र, कांस्य धातु, या फिर माणिक्य रत्न की ही खरीददारी करें ये उनके लिए शुभ है।

(6) कन्या :- ताम्र पात्र, हरा कपड़ा, पन्ना रत्न, फल।

(7) तुला :- इस राशि वाले श्वेत वस्त्र, ओपल रत्न, सोना-चांदी।

(8) वृश्चिक :- इस राशि वाले लाल वस्त्र, तांबे का बर्तन, या मूंगा खरीदे।

(9) धनु :- इस राशि वालों लिए लोग सोना, पीला कपड़ा, अष्टधातु, पुखराज रत्न, पीले फल शुभ है।

(10) मकर और कुंभ :- अष्टधातु, स्टील, श्याम वस्त्र, नींबू।

(11) मीन :- इस राशि वाले लोग सोना, अष्टधातु, पीला कपड़ा, पुखराज रत्न, पीले फल की खरीददारी करें।

The post दिवाली स्पेशल 2017 : धनतेरस के दिन अपनी राशि के अनुसार करें खरीददारी appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2ieT3Oy

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop