बॉलीवुड सितारों के लिए साल 2017 रहा कंट्रोवर्सीज से भरा
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड और विवादों का पुराना रिश्ता है बता दें कि साल 2017 विवादों से भरमार रहा है। इस वर्ष उन सभी स्टार्स के नाम विवाद दर्ज हैं। आइये हम आपको बताते है इस साल के सभी विवादों के बारे में…
ऋतिक रोशन और कंगना
बता दें क्रिश 3 के बाद कंगना और ऋतिक के बीच कुछ अनबन हो गई, और लगातार ये विवाद सुर्खियों में छाया रहा है, इसके बाद कंगना और ऋतिक का ये विवाद अब न्यूज चैनलों के टॉक शो तक पहुच गया है। बता दें कि कई सितारें ऋतिक को सपोर्ट कर रहे हैं तो कई कंगना के तरफ दिखाई आ रहे हैं।
करण जौहर
डायरेक्टर करण जौहर ने अपने टॉक शू कॉफी विथ करण में कंगना रनौत को बुलाया था। उस शो के दौरान कंगना ने करण पर तंज कसते हुए ‘परिवारवाद का ध्वजवाहक’ कह दिया था। जिसके बाद यह मामल अभी तक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसके बाद ये मामला अब तक गरमाया हुआ है।
सनी देओल, डिंपल कपाडिया
कुछ दिनों पहले सनी देओल और डिंपल कपाडिया का विदेश में एक साथ हाथों में हाथ डाले घूमता हुआ वीडियो वायरल होते हुए देखा गया।
सिगरेट की कश लगाते रणबीर कपूर और माहिरा खान
जब बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान को न्यूयॉर्क की सडक़ों पर सिगरेट का कश लगते देखा गया था। बता दें कि दोनों की रिलेशनशिप की खबरों ने तब तूल पकड़ लिया था।
दीपिका पादुकोण ट्रोल
दीपिका पादुकोण का भी साल 2017 नाता विवादों से रहा है, ‘मैक्सिम’ मैगजीन के लिए फोटोशूट में ली हुई फोटो पर लोगों ने अजीब-अजीब सी बातें कही थी। यानि लोगों ने दीपिका को उनकी इस फोटो के लिए ट्रोल कर दिया था।
सोनू निगम
मशहूर सिंगर सोनू निगम ने साल की शुरुआत में सुबह मस्जिदों में होने वाली अज़ान को लेकर ट्वीट किया था। इसके बाद सोशल साइट पर इस बात को लेकर जैसे एक नया विवाद शुरू हो गई थी।
The post बॉलीवुड सितारों के लिए साल 2017 रहा कंट्रोवर्सीज से भरा appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2yg4wTZ
Comments
Post a Comment