sss

; //]]>

2014 से फरार शातिर इनामी अपराधी अंसार गिरफ्तार - Khabar NonStop

Bulandshahr

बुलंदशहर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर मुनिराज जी के निर्देशानुसार जनपद में मफरूर/इनामी अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अपराध शहाब रशीद खान एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ प्रवीन रंजन सिंह के कुशल निर्देशन में क्राईम ब्रांच(स्वाट) एवं सिकन्द्राबाद पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर गोपालपुर पुलिया के पास से पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त विगत रात्रि करीब 02ः00 बजे वर्ष-2014 से फरार/वांछित 20 हजार रूपये के इनामी अपराधी अंसार को एक तंमचा व कारतूस सहित गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

आगरा में स्विस नागरिकों पर हमला, 5 गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि अभियुक्त अंसार द्वारा अपने साथी रिजवान आदि के साथ मिलकर 30 अक्टूबर 2014 को थाना सिकन्द्राबाद के औद्योगिक क्षेत्र में जाहिद पुत्र सराफत निवासी मौ. गोरखी कस्बा व थाना सिकन्द्राबाद के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया था। इस हमले में जाहिद बच गया था तथा उसको अपनी होण्डा सिटी कार में फिरौती वसूलने की नीयत से अपहरण कर ले गये थे और फोन द्वारा जाहिद के भाई अफजल को धमकी दी गयी थी। इस घटना के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राबाद पर मु.अ.सं.-920/14 धारा 307, 364ए, 506 भादवि पंजीकृत है। इस अभियोग में अभियुक्त अंसार की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी और वह लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त अंसार की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर द्वारा 20,000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था।

12 केन अवैध बीयर के साथ युवक गिरफ्तार, मुकदमा पंजीकृत



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zUbUCQ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop