sss

; //]]>

20,000 रूपये का इनामी गैंगस्टर भोला गिरफ्तार - Khabar NonStop

culprit gangster

बुलन्दशहर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर मुनिराज के निर्देशानुसार जनपद मे मफरूर/इनामिया अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक अपराध शहाब रशीद खां के कुशल निर्देशन में विगत रात्रि समय करीब 22.10 बजे दिनेश प्रताप सिंह प्रभारी स्वाट मय टीम द्वारा तलाश वांछित अपराधी गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर और 20,000 रूपये के इनामी अपराधी भोला को जेवर अड्डे से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता मिली है।

तो ये है बुलंदशहर 91 हाईवे गैंगरेप का सच…

वांछित अपराधी ने किया था पुलिस टीम पर हमला

उल्लेखनीय है कि दिनांक 24.05.17 को अभियुक्त भोला उर्फ गुफरान द्वारा अपने साथी जुबेर पुत्र चुन्नू व जुबेर पुत्र खलील निवासी कस्बा सिकन्द्राबाद एवं 8-10 अज्ञात द्वारा एक राय होकर लाठी-डंडो व तंमचो से लैस होकर यामीन पुत्र हमीद निवासी मौ0 गोरखी गुलावठी रोड थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर के साथ लाठी-डंडो से मारपीट करते हुए उसके घर पर फायरिंग करते हुए जानलेवा हमला कर दिया था। उक्त फायरिंग की सूचना पर तत्काल पहुंची पीआरवी-2106 पर तैनात पुलिसकर्मी एचसीपी 280 सुरेन्द्र सिंह, राजीव कुमार मय चालक सुबेन्द्र सिंह पर भी अभियुक्तगण द्वारा एक राय होकर जानलेवा हमला व तंमचो से फायरिंग कर दी गयी थी। जिनके सम्बन्ध मे थाना सिकन्द्राबाद पर क्रमशः मु0अ0सं0-404/17 धारा 386,147,148,149, 307,323,504,506 भादवि व मु0अ0सं0-405/17 धारा 147,148,149,307 भादवि व 7 क्रि0लॉ एक्ट एवं मु0अ0सं0-406/17 धारा 25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत है। पुलिस टीम द्वारा मौके से भाग रहे अभियुक्तो मे से एक अभियुक्त जुबेर पुत्र खलील निवासी बंसल सिनेमा के पीछे कस्बा व थाना सिकन्द्राबाद बुलन्दशहर को गिरफतार कर लिया गया था।

महिला की घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितयों में मौत

गिरोह बनाकर करता है अपराध

उपरोक्त अभियुक्त भोला अपराधी किस्म का है जिसके द्वारा संगठित अपराधिक गिरोह बनाकर अपराध कारित कर अपने निजी स्वार्थ के लिए भौतिक एवं आर्थिक लाभ अर्जित करने के आशय से अपराध करने में सक्रिय रहने पर थाना सिकन्द्राबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-565/17 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में निरूद्ध किया गया था जिसकी विवेचना थानाप्रभारी ककोड द्वारा संपादित की जा रही थी। इस अभियोग में भोला लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त भोला की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर द्वारा 20,000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था।

2014 से फरार शातिर इनामी अपराधी अंसार गिरफ्तार



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xwtGui

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop