आंध्रप्रदेश में 200 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त
राजामहेंद्रवरम (आंध्रप्रदेश)। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने राजामहेंद्रवरम के समीप एक कार से 201 किलोग्राम गांजा जब्त किया है और इस सिलसिले में दो व्यक्तियों को पकड़ा है।
डीआरआई ने आज एक विज्ञप्ति में बताया कि यह कार्वाई कल की गयी। एक गुप्त सूचना के आधार पर विजयवाड़ा और काकीनाड़ा के डीआरआई अधिकारियों ने एक अभियान चलाया और राजामहेंद्रवरम के पास एक कार को पकड़ा। विज्ञप्ति में कहा गया है, तलाशी के दौरान उन्होंने 201.35 किलोग्राम गांजा बरामद किया जो कार में 93 पैकेटों में रखा गया था।
गांजा कथित रप से पूर्वी गोदावरी जिले में टूनी के समीप कतनानडुर से लाया गया था और पश्चिम गोदावरी जिले में देवारपल्ली शहर में ले जाया जा रहा था। डीआरआई ने बताया कि जब्त गांजा का मूल्य करीब 20 लाख रुपये है। कार जब्त कर ली गयी है और ड्राइवर समेत दो व्यक्ति पकड़े गये हैं। मामले की जांच चल रही है।
The post आंध्रप्रदेश में 200 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zJegmY
Comments
Post a Comment