sss

; //]]>

पांच फीसदी कमीशन मांगने पर मरी 200 गायें! - Khabar NonStop

Gauseva commission

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बेमेतेरा जिले की गौशालाओं में करीब 200 गायों के मरने का मामला सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने गौशाला के संचालक हरीश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में जेल में बंद हरीश वर्मा ने अपना पक्ष न्यायिक जांच आयोग के समक्ष हलफनामा के माध्यम से किया। वर्मा ने अपने हलफनामे में गौसेवा आयोग को गायों की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होनें गौसेवा आयोग के अध्यक्ष विसेश्वर पटेल व सदस्य रमेश यदु पर 5 फ़ीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। कमीशन न देने की वजह से इन लोगों ने अनुदान राशि देने से मना कर दिया था।

नक्सलियों से नहीं मलेरिया से मारे जा रहे जवान

मामले की अगली सुनवाई नवम्बर में

जेल में बंद हरीश वर्मा ने गौसेवा आयोग के अध्यक्ष को इन 200 गायों की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। गौरतलब हो कि धमधा की शगुन गौशाला राजपुर व बेमेतरा की फूलचंद गौवंश शाला गोडमरा, मयूरी गोशाला रानों में बड़ी संख्या में गायों की मौत हो गयी थी। इस मामले में पुलिस ने गौशाला के संचालक हरीश वर्मा समेत कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। हरीश वर्मा ने कोर्ट में हलफनामा देकर अपना पक्ष रखा। उन्होनें अपने हलफनामे में कहा कि, “शगुन व फूलचंद गौशाला में आयोग पदाधिकारियों को अगस्त 16 में कमीशन नहीं देने के कारण मार्च 17 तक 9 बार जांच कराई और अनुदान नहीं दिया।” इस मामले की अगली सुनवाई नवम्बर माह में होनी सुनिश्चित हुई है।

गोमांस ले जा रहे युवकों की ग्रामीणों ने की कुटाई

गौसेवा आयोग के अध्यक्ष ने कहा ये

विशेसर पटेल, अध्यक्ष गौसेवा आयोग ने इस सम्बन्ध में कहा कि, “न्यायिक जांच आयोग की कार्रवाई के संबंध में कुछ नहीं कहना है। हरीश के आरोपों पर आयोग जो भी फैसला देगा, स्वीकार करूंगा।”

छत्तीसगढ़ सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने से किया मना



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z9Z1HE

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop