sss

; //]]>

सोमालिया में बम बलास्ट के बाद मरने वालों की संख्या 200 के पार - Khabar NonStop

Somalia

सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में शनिवार को एक ट्रक धमाके में रविवार तक मरने वालों की संख्या 200 से पहुंच गई है। शहर के बाशिंदों ने इसे हाल के वर्षों का सबसे शक्तिशाली धमाका बताया था। पहले दिन 40 लोगों की मौत मौके पर हुई थी अब यह आंकड़ा काफी बढ़ गया है।

वर्जीनिया स्टेट विश्वविद्यालय में गोलीबारी, स्थिति सामान्य

पुलिस कैप्टन मोहम्मद हुसैन ने बताया कि ‘ऐसा लगता है कि इस धमाके में होडान जिले में एक व्यस्त मार्ग पर एक होटल को निशाना बनाया गया। धमाके में कम से कम 300 लोग घायल हो गए थे। सुरक्षाबलों ने संदेह होने पर इस ट्रक का पीछा करना शुरू किया था।’ पहला बड़ा धमाक मोगादिशु में एक होटल के प्रवेश के पास विस्फोटकों से भरे ट्रक में धमाका किया गया जिसमें करीब 100 लोग घायल हो गए थे।

जापान तट के पास डूबा जहाज, 11 लापता 15 भारतीय सदस्य बचाए गए

इस विस्फोट से महज दो दिन पहले अमेरिका की अफ्रीका कमान के प्रमुख सोमालिया के राष्ट्रपति से मिलने के लिए मोगादिशू में थे। अभी ये साफ नहीं है कि हमले के पीछे कौन है। मोगादिशु चरमपंथी संगठन अल कायदा के जुड़े अल शबाब गुट के निशाने पर रहता है जो सोमालियाई सरकार के खिलाफ लड़ रहा है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gkspmS

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop