‘पैडमैन’ की वजह से बदली ‘2.0’ की रिलीज डेट - Khabar NonStop
मुंबई। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘2.0’ मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उसके अनुसार इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। दरअसल इसकी एक खास वजह यह है कि अक्षय कुमार की ही दूसरी फिल्म ‘पैडमैन’ भी अगले साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज हो रही है। इस क्लैश को टालने के लिए अब फिल्म ‘2.0’ की रिलीज डेट पोस्टपोन कर 13 अप्रैल 2018 किए जाने की खबर है।
जब आसमान से उतरा फिल्म ‘2.0’ का पोस्टर देखते रह गए लोग
https://twitter.com/ManobalaV/status/924633021524819969
आपको बता दें फिल्म ‘पैडमैन’ में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस राधिका आप्टे और सोनम कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बता दें कि यह फिल्म अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होगी। जिसको आर बाल्की ने डायरेक्ट किया है और अक्षय कुमार की पत्नी यानी एक्ट्रेस-राइटर और प्रोड्यूसर ट्विंकल खन्ना ने प्रोड्यूस किया है।
‘पैडमैन’ का मुकाबला है अक्षय की अपनी ही फिल्म से
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z1s6US
Comments
Post a Comment