sss

; //]]>

जब आसमान से उतरा फिल्म ‘2.0’ का पोस्टर देखते रह गए लोग - Khabar NonStop

मुंबई। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग मेगाबजट फिल्म ‘2.0’ का शुक्रवार को दुबई की बुर्ज खलीफा बिल्डिंग में ग्रेंड ऑडियो लॉन्च किया गया। इस फिल्म में रजनीकांत अपनी पहली फिल्म ‘रोबोट’ में निभाए गए चिट्टी के किरदार में ही नजर आएंगे। हालांकि, अक्षय कुमार और एक्ट्रेस एमी जैकसन फिल्म के पहले पार्ट का हिस्सा नहीं थे इसलिए दोनों को ही फिल्म में देखना काफी दिलचस्प होगा।

बहरहाल फिल्म का ऑडियो शानदार तरीके से लॉन्च करते हुए पहले इसके पोस्टर को स्काइडाइविंग के जरिए लॉन्च किया गया था। इस दौरान का नजरा वाकई देखने लायक था। शुक्रवार को हुए इस इवेंट और फिल्म के ऑडियो के लॉन्च के वक्त की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं।

इन सबके बीच अक्षय कुमार स्टेज पर काफी अलग लुक में नजर आये। कहा जा रहा है कि शायद इस फिल्म में अपने ‘क्रो’ वाले किरदार की झलक उन्होंने दर्शकों को दिखाई है। हालाँकि इस दौरान वह स्टेज पर अकेले नहीं बल्कि बड़े पंखों के साथ दिखाई दिए, जिन्हें अक्षय आगे-पीछे भी करते नजर आये। इसके कुछ ही देर बार अक्षय अचानक गायब हो गए।

आपको बता दें इस फिल्म का बजट 400 करोड़ रूपये है। साथ ही साथ फिल्म के मेकर्स इसके प्रमोशन पर भी काफी पैसा खर्च करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के इस म्यूजिक लॉन्च पर लगभग 15 करोड़ खर्च किए गए हैं। बताया तो यहाँ तक जा रहा है कि इस फिल्म के प्रमोशन का बजट लगभग 150 करोड़ रूपये तय किया गया है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ibaoEl

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop