sss

; //]]>

आज हुआ ‘2.0’ का पोस्टर रिलीज, कल होगा म्यूजिक लांच - Khabar NonStop

2.0मुंबई। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘2.0’ का म्यूजिक कल यानि शुक्रवार दुबई के बुर्ज पार्क में लॉन्च होगा। फिल्म के म्यूजिक लॉन्च के एक दिन पहले यानी आज इस फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है।

शूटिंग के दौरान इस एक्टर को लगी चोट…

आपको बता दें इस पोस्टर को फिल्म 2.0 के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसमें रजनीकांत यानी रोबोट चिट्टी ही हैं। इस पोस्टर में वो आराम से बैठे नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस पोस्टर को फ़िलहाल दो भाषाओँ में शेयर किया गया है। बताया गया है कि कल इस फिल्म का म्यूजिक दुबई में लांच होगा।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म के म्यूजिक लॉन्च के दौरान एआर रहमान दुबई में लाइव परफॉर्म करेंगे। दुबई के बुर्ज पार्क में सुपरस्टार रजनीकांत, अक्षय कुमार, एमी जैकसन और फिल्म के डायरेक्टर शंकर मौजूद होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 2.0 के म्यूजिक लॉन्च पर मेकर्स ने करीब 15 करोड़ रुपये का खर्चा किया है। गौरतलब है कि नवंबर में फिल्म का टीजर और दिसंबर में ट्रेलर रिलीज होगा और फिल्म अगले साल रिलीज होनी है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gF3N4r

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop