दिवाली पर हल्द्वानी को मिला 20 करोड़ का तोहफा - Khabar NonStop
हल्द्वानी। दिवाली के मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हल्द्वानी को 20 करोड़, 13 लाख रूपये का तौहफा दिया है। इसके साथ ही रानीबाग चित्रशिला घाट पर 2.5 करोड़ की लागत से बनने वाले विद्युत शवदाह गृह, सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के सामने सड़क चौड़ीकरण और पार्किंग, जेल रोड और पनचक्की चौराहे पर म्यूजिकल फव्वारा लगाने की भी घोषणा की।
उत्तराखंडः 334 स्कूलों पर लटकी है बंदी की तलवार
हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। केदारनाथ में एक साल में एक ही जगह तीन-तीन पुल बन गए हैं। इस तरह के घटालों पर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।
उत्तराखंड में 179 पदों पर सीधी भर्ती, करें आवेदन
वहीं उन्होंने कहा कि 2019 तक हर घर को बिजली और 2022 तक हर व्यक्ति को छत उपलब्ध कराने का वादा किया। एजुकेशन के क्षेत्र में सिपैड़ और निफ्ट जैसे संस्थानों को एक साल के अंदर खोलने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 20 अक्टूबर को केदारनाथ पहुंचेंगे। यहां पीएम पांच योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xO6yXy
Comments
Post a Comment