तेजर एक्सप्रेस में यात्री हुए फूट प्वाइजनिंग का शिकार, 20 से अधिक बीमार - Khabar NonStop
देश की पहली हाई स्पीड ट्रेन तेजस एक्सप्रेस में रविवार को फूड प्वॉइजनिंग होने से 20 से अधिक यात्री बीमार हो गए। खबर मिलते ही ट्रेन को कोंकण के चिपलून स्टेशन पर रोका गया। बीमार यात्रियों को लाइफ केयर हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं रेल मंत्रालय ने कहा कि तेजस मामले में केटरिंग कॉन्ट्रैक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
चुनाव आयोग बिना दांत वाला शेर है : वरुण गाँधी
जानकारी दी गई है कि बीमार यात्री खतरे से बाहर हैं। इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जिस रसोई में यात्रियों का खाना तैयार किया गया था उसका अधिकारियों ने निरीक्षण कर लिया है। इस मामले में आईआरसीटीसी ने बयान जारी किया है कि फूड प्वाइजनिंग की खबर मिलते ही 9 यात्रियों को पहले रेलवे डॉक्टरों ने उपचार किया इसके बाद 24 यात्रियों को मेडिकल सहायता के लिए लाइफ केयर अस्पताल में भर्ती किया गया।
एक और दुष्कर्मी बाबा गिरफ्तार…
ट्रेन में सुबह का नाश्ता करने के बाद लोगों को दिक्कत होनी शुरू हुई। ये ट्रेन गोवा और मुंबई के बीच चलती है। बता दें कि तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मई, 2017 में तेजस एक्सप्रेस को छत्रपति शिवाजी स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। ये प्रीमियम रेलगाड़ी मुंबई से गोवा के करमाली के बीच हफ्ते में पांच दिन चलती है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yq7fdd
Comments
Post a Comment