sss

; //]]>

फिल्म 2.0 से एमी का फर्स्ट लुक आया सामने, यहाँ देखें - Khabar NonStop

Amy Jackson

मुंबई। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म कही जा सकती है। बता दें कि यह मोस्ट अवेटेड फिल्म अगले साल में रिलीज होने वाली है। फ़िलहाल इसका बजट 400 करोड़ बताया जा रहा है। बता दें कि इस फि‍ल्म से रजनीकांत और अक्षय कुमार का लुक तो पहले ही सामने आगया था अब एक्ट्रेस एमी जैक्सन का फर्स्ट लुक जारी किया गया है।

फिल्म ‘2.0’ होगी भारत की सबसे महंगी फिल्म, बजट है 400 करोड़

फिल्म 2.0 में अहम भूमिका में नजर आने वाली एक्ट्रेस एमी जैक्सन फिल्म के इस लुक में रोबोट अवतार में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनर ट्विटर पर इस फिल्म के पोस्टर को शेयर किया है। साथ ही एक कैप्शन दिया है, उन्होंने लिखा है- मैंने जब से इस फिल्म के लिए शूटिंग शुरू की है उसी दिन से मैं इस लुक को शेयर करने के लिए बेताब थी।

आपको बता दें कि इस पोस्टर में ये टैगलाइन भी दी गई है कि ‘ये दुनिया सिर्फ इंसानों के लिए नहीं है।’ इस टैगलाइन से साफ जाहिर है कि फिल्म में धरती पर रहने वाले इंसान और रोबोट्स की दुनिया के महारथी आपस में भि‍ड़ते नजर आयेंगे। गौरतलब है कि इस पोस्टर को शेयर करने से पहले एमी जैक्सन इस बात की भी जानकारी दी थी कि उन्होंने फि‍ल्म के गाने के लिए शूटिंग की तैयारी शुरू कर दी है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yhSGZw

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop