sss

; //]]>

देंखे ‘ना आना इस देस लाडो’ सीजन 2 का प्रोमो - Khabar NonStop

Naa Aana Is Des Laado

कलर्स टीवी पर 2009 में आया सुपरहिट शो ‘ना आना इस देस लाडो’ दर्शकों के दिलों दिमाग पर छा गया था। खासकर अम्मा जी के किरदार में मेघना मलिक ने शो में जान डाल दी थी जिसे आज भी लोग याद करते हैं। अब इस शो का दूसरा सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। जिसमें मेघना मलिक एक बार फिर इस किरदार में कमबैक कर रही है। लेकिन इस बार अम्मा पॉजेटिव रोल में नजर आएंगी।

आठ साल बाद शो के दूसरे सीजन की वापसी हुई है और इसी के साथ टीवी पर बालिका वधू फेम एक्ट्रेस अविका गौर की भी इस शो से वापसी हो रहा है। अविका आखिरी बार कलर्स के शो ससुराल सिमर का में नजर आई थी। अविका के साथ ही शो में शशांक व्यास, अद्विक महाजन और कनवार ढिल्लन भी शो में नजर आ सकते हैं।

इस शो के पहले सीजन को शाकुंतलम टेलीफिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था, लेकिन इस सीजन को धवल गड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। बता दें कि धवल का शो उड़ान कलर्स पर प्रसारित हो रहा है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ikOHFE

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop