sss

; //]]>

सचिन ने पेश की मिशाल, फुट ओवरब्रिज की मरम्मत के लिए दिए 2 करोड़ - Khabar NonStop

Sachin Tendulkar

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और राज्यसभा सांसद सचिन तेंदुलकर ने एक मिशल पेश की है। सचिन ने एलफिंस्टन रोड और परेल उपनगरीय स्टेशनों को जोड़ने वाले एक संकीर्ण फुट ओवरब्रिज को रिवैम्प करने के लिए 2 करोड़ रुपये रेलवे को दिए हैं। गौरतलब हो कि 29 सितंबर को बारिश के दौरान एलफिंस्टन रोड और परेल उपनगरीय स्टेशनों को जोड़ने वाले एक फुट ओवरब्रिज पर मची भगदड़ में दर्जनों लोगों की मौत हो गयी थी। इस हादसे के बाद राजनैतिक आरोप प्रत्यारोप का एक लम्बा सिलसिला शुरू हो गया था, लेकिन अब किसी ने भी इस सम्बन्ध में किसी भी प्रकार के फण्ड की घोषणा नहीं की थी। सचिन ने इस कार्य के लिए रेलवे को 2 करोड़ रूपए का अनुदान देकर सबका दिल जीत लिया है।

‘धोनी ही होते हैं मैदान पर हमारे कप्तान’

सांसद निधि से दिए 2 करोड़ रुपये

राज्यसभा सांसद सचिन तेंदुलकर ने रेलवे फुट ओवर ब्रिज की मरम्मत के लिए यह रूपए सांसद निधि से रेलवे को दिए हैं। इसमें से 1 करोड़ रूपए वेस्टर्न रेलवे और 1 करोड़ रूपए सेंट्रल रेलवे को दिए जायेंगे। हालांकि 29 सितम्बर को मुंबई के एलफिंस्टन ब्रिज पर हुए हादसे के बाद रेलवे रेलवे फुट ओवर ब्रिजेस को रिवैम्प करने का काम तेजी से कर रहा है।

बीसीसीआई ने निकाली इस पद के लिए वैकेंसी

हादसे में मारे गये लोगों के परिवार ने नहीं मनाई दिवाली

मुंबई के एलफिंस्टन ब्रिज पर हुए इस हादसे में मारे गये लोगों के परिवार वालों ने इस साल दिवाली का त्यौहार नहीं मनाया था। इस घटना की भविष्य में पुनरावृत्ति न हो इसलिए सचिन ने रेलवे से फुट ओवर ब्रिजेस की मरम्मत के लिए रेलवे को पत्र लिख मुंबई शहर को सुरक्षित करने की अपील की है।

45 ट्वीट के बाद भी नहीं मिली मदद, लिखा ‘गोयल जी आपसे अच्छे प्रभु थे’

रेल मंत्री को लिखा पत्र

सचिन तेंदुलकर ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को एक खत में लिखा कि, ” एलफिंस्टन रोड स्टेशन पर हादसे में कई निर्दोषों की जानें गई, ये काफी भयावह था। इसलिए मैं मुंबई वासियों की मदद के लिए समर्थन देता हूं। उन प्रभावितों के लिए यह किसी भी तरह शुभ दिवाली नहीं है। हमें एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते ऐसा करना चाहिए जिससे भारत में ऐसी घटना ना हो।” सचिन ने ख़त में आगे लिखा, “भारत के किसी क्षेत्र में ऐसा न हो इसे सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार नागरिक के तौर पर हम वह सभी कुछ करेंगे जो कर सकते हैं।” यह खत मुंबई उपनगरीय जिला कलेक्टर को भी भेजा गया है।

संसद में उठी मुंबई स्थित जिन्ना हाउस गिराने की मांग



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2h3NWNG

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop