sss

; //]]>

नारियल के तेल से ऐसे रह सकते हैं डायबिटीज-2 के मरीज - Khabar NonStop

Benefits of coconut oil for diabetes patientsहाल के समय में डायबिटीज एक गंभीर समस्या बन गई है। यही कारण हैं कि आजकल अधिकतर लोग इस बीमारी के चपेट में है। ऐसे व्यक्ति का जीवन कठिनाई से फर जाता है जिससे जीवन बेहद मुश्किल हो जाता है। लेकिन इससे इतना अधिक भी चिंतित होने की जरूरत नही है क्योंकि इसे कंट्रोल में रखा जा सकता है, साथ ही इसका इलाज भी संभव है। डायबिटीज, चयापचय संबंधी रोगों से संबंधित है। इसमें व्यक्ति का ब्लड ग्लूकोज का स्तर सामान्य से ज्यादा हो जाता है।

छोटे कद की समस्या से ना हों परेशान, ऐसे बढ़ाएं लंबाई

डायबिटीज के दो प्रकार

दुनिया में लोग दो तरह की डायबिटीज की चपेट में हैं- टाइप 1 और टाइप 2। डायबिटीज टाइप 2 में, व्यक्ति के बॉडी में उपयुक्त मात्रा में   इंसुलिन नहीं उत्पन्न हो पाती है। जिसके कारण ब्लड शुगर बढने लगता है। इसके सबसे आम लक्षण हैं, बार बार पेशाब आना, ज्यादा  भूख लगना, थकान, बिना वजह वजन कम होना, मतली, सिरदर्द आदि।

कई बीमारियों की अचूक दवा है तुलसी

क्या कहता है शोध

हल में किए गए एक शोध में यह बताया गया है कि कोकोनट ऑयल टाइप 2 डायबिटीज रोगियों के लिए काफी बेहतर है। हम सब जानते हैं एक संतुलित आहार कई रोगों का निदान करता है। दरसल संतुलित आहार का सेवन करने से बॉडी की प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ती है जिससे हम स्वस्थ्य रहते हैं। यह शोध ऑस्ट्रेलिया के द जॉर्ज इंस्टीट्यूट ऑफ़ ग्लोबल हेल्थ ने किया। जिसके परिणामस्वरूप यह बात सामने आयी कि टाइप 2 डायबिटीज से नारियल का तेल व्यक्ति का बचाव कर सकता है। इसमें ओमेगा -3 और ओमेगा -6 के पाए जाने की भी बात कई शोधों से सामने आयी है। अतः इसके सेवन से पर्याप्त इंसुलिन के उत्पादन में मदद मिल सकती है।

हार्ट अटैक से बचना है तो खाएं केला

 क्या है संतुलित आहार

एक संतुलित आहार में कार्बोहाइड्रेट, फैट, विटामिन, प्रोटीन, फाइबर, खनिज, आदि शामिल होता है। हर वो चीज जिसमें पोषक तत्व पाए जाते हैं वह संतुलित आहार है। ऐसा ही कुछ संतुलित आहार हैं, नारियल तेल, मछली, एवोकाडो, नट आदि। जिनमें  ओमेगा -3 एवं ओमेगा -6 फैटी एसिड पाए जाते हैं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2x1lHoB

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop