sss

; //]]>

अवसाद के मुद्दे पर ‘सड़क 2’ बनाने की तैयारी में हैं पूजा भट्ट - Khabar NonStop

pooja bhatt

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर पूजा भट्ट साल 1991 में आई अपनी हिट फिल्म ‘सड़क’ की अगली कड़ी सड़क 2 बनाने वाली हैं। उन्होंने बताया है कि यह फिल्म अवसाद के विषय पर आधारित है। दरअसल पूजा भट्ट ‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ समारोह की हिस्सा बनीं थीं, जहां वह पुरस्कार विजेता फिल्म ‘द वैली’ के बारे में लोगों को बता रही थीं। इसके बाद पूजा ने कहा, “हम ‘सड़क 2’ बना रहे हैं, जिसमें हम संजय दत्त को उनके वास्तविक और वर्तमान समय (संजय दत्त नशीली दवाओं के दुरुपयोग के उत्तरजीवी) में दिखा रहे हैं, इसलिए हम उस फिल्म में अवसाद के मुद्दे पर काम कर रहे हैं, लेकिन हम एक व्यावसायिक फिल्म बना रहे हैं।”

विद्या बालन की फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ की रिलीज डेट में बदलाव

गौरतलब है कि महेश भट्ट ने फिल्म ‘सड़क’ का डायरेक्शन किया था, जो साल 1991 में रिलीज हुई थी, जिसमें संजय दत्त ने एक ऐसे युवक का किरदार निभाया था, जो एक वैश्या (पूजा भट्ट द्वारा निभाया) से प्यार करता है और उसके साथ रहने के लिए सभी बाधाओं से लड़ता है। पूजा ने इस दौरान यही भी कहा, “दर्शक हमेशा स्मार्ट रहे हैं। हम, जो खुद को उद्योग के विशेषज्ञ कहते हैं, माना जाता है कि दर्शकों को कम आंकते हैं और कहते हैं कि वे मुद्दे-आधारित फिल्म देखने के लिए तैयार नहीं हैं।”

pooja bhatt

उन्होंने इस कड़ी में आगे कहा, “आज, दर्शक और फिल्म निर्माता के साथ कोई समस्या नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि फिल्म निर्माण विपणन का एक खेल बन गया है।” पिछले साल सार्वजनिक रूप से शराब पीने की अपनी लत का खुलासा करने वाली एक्ट्रेस-फिल्ममेकर पूजा भट्ट ने हाल ही में कहा था कि वह इससे छुटकारा पाने की राह पर हैं और उन्होंने पिछले आठ महीनों से शराब को छुआ तक नहीं है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2i52aRB

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop