sss

; //]]>

ब्राजील ने जर्मनी को 2-1 से दी करारी शिकस्त - Khabar NonStop

FIFA U17 World Cup

 

फीफा अंडर 17 वर्ल्ड कप में कोलकाता के विवेकानंद युवाभारती क्रीड़ांगन में ब्राजील व जर्मनी के बीच क्वार्टरफाइनल मुकाबले में रोमांचक मुकाबला हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में ब्राजील ने जर्मनी को 2-1 से करारी शिकस्त दी है। वहीं ब्राजील की टीम ने टूर्नामेंट के सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

फीफा U-17 वर्ल्ड कपः माली ने घाना को 2-1 से दी करारी शिकस्त

फीफा अंडर-17 विश्वकप में ब्राजील और जर्मनी के बीच खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में ब्राजील ने शानदार खेल दिखाते हुए वापसी की और मैच 2-1से अपने नाम कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। परिणाम की सबसे रोचक बात यह रही कि 70 मिनट तक 1-0 से पिछड़ने के बाद ब्रीजील ने शानदार पापसी की और मैच 2-1 अपने नाम कर लिया।

फीफा U-17 वर्ल्ड कपः स्पेन ने फ्रांस को 2-1 से दी करारी शिकस्त

ब्राजील की ओर से वेवरसन व पाउलिन्हो ने दूसरे हाफ में गोल दागे जबकि जर्मनी के लिए जैन-फिट एर्प ने पहले हाफ में फाउल की बदौलत मिली पेनाल्टी किक के जरिए गोल किया। 1ब्राजील के खिलाड़ियों ने खेल शुरू होने के साथ ही जर्मनी के गोलपोस्ट पर धावा बोलना शुरू कर दिया था और दूसरे ही मिनट में बढ़त भी बना ली होती अगर एलेन का शॉट विरोधी टीम के गोलपोस्ट के बाएं खंभे से टकराकर न लौटा होता।

फीफा U-17 वर्ल्ड कपः इंग्लैंड ने अमेरिका को 4-1 से दी करारी शिकस्त

इस मैच का पहला गोल जर्मनी के नाम रहा। पेनल्टी को गोल में तब्दील कर जर्मनी कप्तान आर्प ने टूर्नामेंट में अपना पाचवां गोल किया। ब्राजील ने मैच के दूसरे हाफ में शानदार वापसी की। पहले 71वें मिनट में वेवर्सन के शानदार गोल ने ब्राज़ील ने वापसी की और 1-1 से बराबरी कर ली। इसके 6 मिनट बाद पाउलीन्हो ने गोल कर ब्राजील की मैच में रोमांचक वापसी करा दी।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2isRV9O

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop