फिल्म 1983 के लिए एक्टर की तलाश,कबीर खान - Khabar NonStop
फिल्म निर्माता कबीर खान जल्द ही 83 के विश्वकप पर आधारित फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले है लेकिन फिलहाल वो ऐसे कलाकारों की खोज कर रहे हैं, जो क्रिकेट के रंग में रंग जाए। गुरुवार को फिल्म निर्माता कबीर खान मामी फिल्म महोत्सव के ओपनिंग समारोह में शामिल हुए और मीडिया इंटरैक्शन के दौरान उन्होंने बताया कि “फिल्म में किरदार ऐसे होने चाहिए जो 1983 के विश्वकप में खिलाड़ियों की तरह कलाकारी कर सके”।
अवसाद के मुद्दे पर ‘सड़क 2’ बनाने की तैयारी में हैं पूजा भट्ट
विश्वकप पर आधारित फिल्म
कबीर खान फिल्म 1983 के विश्वकप पर आधारित फिल्म उसी तरह की बनाना चाहते हैं जैसे वह खेल ऐतिहासिक बन गया है, निर्देशक चाहते हैं कि जिस तरह उस मैच को देखते वक़्त लोगो की आँखों में चमक थी। उसी तरह की चमक फिल्म को देखते हुए भी होनी चाहिए। और इसीलिए वह ऐसे कलाकारों की खोज कर रहे हैं। जो उन खिलाडियों का किरदार निभाने में न्याय कर सके”।
किरदार के लिए चल रहे ऑडिशन
83 की फिल्म में कप्तान कपिल देव का किरदार निभाने के लिए रणवीर सिंह को चुना गया है और बाकी के किरदार अभी चुने जाने बाकी हैं जब इस पर पत्रकारों ने निर्देशक से सवाल किया की बाकी के किरदार कब-तक चुने जाएंगे तो उन्होंने कहा, “बाकी खिलाडियों के किरदार के लिए ऑडिशन चल रहे है। ये थोड़ा कठिन है क्यूंकि सिर्फ भारतीय नहीं वेस्टइंडीज और पाकिस्तानी खिलाडियों का भी चुनाव करना हैं। और मैं चाहता हूँ किरदार ऐसा हो जो खिलाडियों के रंग में रंग जाये।
यूपी के सिनेमाघरों में नहीं चलने देंगे, विहिप
अभिनेत्री की भी तलाश जारी
जाहिर सी बात है कि अगर विश्वकप पर फिल्म है तो उसमें महिलाओं के किरदार होने की सम्भावना बहुत कम है और पत्रकारों के इसी सवाल का जवाब देते हुए निर्देशक ने कहा, ” फिल्म खेल पर है जिसमें महिला और पुरुष की बात नहीं हैं। क्रिकेट हमारे देश में महिलाओं द्वारा भी खेला जाता है। रही बात महिला किरदारों की तो फिल्म में खिलाडियों की पत्नी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्रियां जरूर होंगी। और मुझे नहीं लगता की फिल्म को मेल और फीमेल से जोड़ना सही होगा। फिल्म की शूटिंग वास्तविक स्थानों पर की जाएगी। फिल्म का निर्देशन कबीर खान करेंगे।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yJ19WH
Comments
Post a Comment