sss

; //]]>

जानिए 19 अक्टूबर के रोचक इतिहास के बारें में…

रोचक डेस्क। भारतीय और विश्व इतिहास में 19 अक्टूबर की प्रमुख घटनायें इस प्रकार हैं…

 

1630 – बोस्टन में पहली बार आम अदालत का आयोजन किया गया।

 

1689 – रायगढ़ किले में संभाजी की विधवा और उसके बच्चे ने औरंगजेब के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

 

1722 – फ्रांस के सी. होफर ने अग्निशामक यंत्र का पेटेेंट कराया।

 

1739 – इंग्लैंड ने स्पेन पर युद्ध की घोषणा की।

 

Image result for इंग्लैंड से सुप्रीम कोर्ट

 

1774 – इंग्लैंड से सुप्रीम कोर्ट के जज ईस्ट इंडिया कंपनी प्रबंधन में सुधार के लिए कलकत्ता पहुंचे।

 

1853 – अमेरिका के हवाई प्रांत में पहली आटा चक्की शुरू की गयी।

 

1872 – न्यू साउथ वेल्स में विश्व का सबसे बड़ा सोने का टुकड़ा (215 किग्रा) पाया गया।

 

1889 – फ्रांसीसी नेता नेपोलियन बोनापार्ट ने रूस की राजधानी से अपनी सेना हटाई।

 

1915 – रूस और इटली ने बुल्गारिया पर युद्ध की घोषणा की।

 

1926 – जॉन सी गैरेंड ने सेमी ऑटोमेटिक राइफल का पेटेंट कराया।

 

1932 – ब्रिटिश सरकार ने सोवियत संघ के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।

 

1932 – फोर्ड मोटर कंपनी के मालिक हेनरी फोर्ड ने रेडियो पर अपना पहला भाषण दिया।

 

1933 – जर्मनी मित्र राष्ट्रों की संधि से बाहर आया।

 

1952 – श्रीरामलू पोट्टी ने पृथक आंध्र राज्य की मांग लेकर आमरण अनशन शुरू किया।

 

1954 – मिस्र और ब्रिटेन ने संधि पर हस्ताक्षर किये जिसके बाद ब्रिटिश सैनिक मिस्र से रवाना हुए।

 

1960 – नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन चलाने वाले अमेरिका के मार्टिन लूथर ङ्क्षकग-जूनियर को अटलांटा में गिरफ्तार किया गया।

 

1962 – चेक गणराज्य की राजधानी प्राग से कम्युनिस्ट नेता स्टालिन के स्मारक को हटा लिया गया।

 

1970 – स्वदेश निर्मित पहला मिग-21 विमान भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया।

 

1983 – एस चंद्रशेखर को भौतिक शास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

 

1994 – तेल अवीव में एक बस में फिलीस्तीनी बम हमले में 22 लोगों की जान चली गयी।

 

2003 – पोप जॉन पॉल द्वितीय ने मदर टेरेसा को धन्य घोषित किया। यह संत की उपाधि दिये जाने की दिशा में पहला कदम होता है।

 

2005 – सद्दाम हुसैन पर मानवता के खिलाफ अपराध के लिए बगदाद में अभियोग चलाया गया।

 

2009 – हरियाणा के नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के नौ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हुए।

 

2012 -लेबनान की राजधानी बेरुत में बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत, 110 अन्य घायल।

 

Source: Google

The post जानिए 19 अक्टूबर के रोचक इतिहास के बारें में… appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2xQdxEa

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop