sss

; //]]>

शाहरुख-ऐश्वर्या की फिल्म मोहब्बतें ने पूरे किए 17 साल, जानें इससे जुडी कुछ दिलचस्प बातें

बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड के महान अभिनेताओं शाहरुख और अमिताभ की यश राज बैनर के तले बनी फिल्‍म ‘मोहब्बतें’ को आज 17 साल पूरे हो चुके है। यह फिल्म इतनी सुपरहिट रही कि आज भी इसके गाने सुनकर दिल झूम उठता है और यही नहीं आपको भी ये गाने सुनकर अपने प्यार की याद जरूर आती होंगी। इस फिल्म में शाहरुख-अमिताभ जैसे बड़े कलाकारों ने ही अच्छी एक्टिंग नहीं की थी बल्कि 6 नए कलाकारों ने भी इस फिल्म में काफी धमाल मचाया था। इस फिल्म के बाद से कई लोग आज भी शाहरुख खान के स्टाइल को अपनाते है या उनकी कॉपी करते है। आज 17 साल पूरे होने के बाद इस फिल्म से जुडी कुछ बातों का खुलासा हुआ है जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आइए जानते है इस फिल्म से जुडी कुछ रहस्य्मयी बातों के बारे में ……

आपको बता दें कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय जैसे एक्टर्स ही नहीं बल्कि 6 नए कलाकारों ने भी अच्छी एक्टिंग की थी। इनमें शमिता शेट्टी और किम शर्मा भी थे लेकिन इनसे पहले करिश्मा कपूर और काजोल को ये रोल ऑफर किया गया था। लेकिन दोनों ने इस फिल्म में ये रोल निभाने के लिए मना कर दिया था। 17 साल बाद इस बात का खुलासा हुआ है।

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन का लव इंट्रेस्ट भी दिखाया जाना था और इस रोल को करने के लिए आदित्य चोपड़ा ने श्रीदेवी को यह रोल ऑफर किया लेकिन उन्होंने इस रोल को को निभाने के लिए साफ मना कर दिया फिर उसके बाद इस रोल के लिए माधुरी दीक्षित को ऑफर किया गया। लेकिन हुआ ये कि माधुरी ने भी इसे रिजेक्ट कर दिया। बाद में आदित्य चोपड़ा ने इस रोल को ही फिल्म से हटा दिया था। इस बात का भी आज खुलासा हुआ है।

वैसे तो शाहरुख एक फिल्म की स्क्रिप्ट पर कई सालों तक काम करते है उसके बाद ही फिल्म साइन करते है लेकिन इस फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में काम करने के लिए शाहरुख ने स्क्रिप्ट सुने बिना ही फिल्म साइन कर दी थी। यही नहीं इस फिल्म में एक बहुत ही दिलचस्प बात यह है कि शाहरुख खान ने अपना नाम उनके बेटे आर्यन के नाम पर ही रखा था।

यह खबर मिली है कि इस फिल्म में ऐश्वर्या राय का केवल थोड़ी देर के लिए ही रोल था लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो ऐश्वर्या का रोल इतना पॉपुलर हो गया कि फिल्म मेकर्स ने उनका नाम मुख्य किरदारों में शामिल कर लिया।

आपको यह जानकर खुशी होंगी कि इसी फिल्म से ही आदित्य चोपड़ा के भाई उदय चोपड़ा ने भी डेब्यू किया था यानि ये उनकी पहली फिल्म थी। लेकिन उदय यह चाहते थे कि इस फिल्म में उनके बजाय ट्विंकल खन्ना की बहन रिंकी खन्ना को साइन किया जाए। लेकिन आदित्य चोपड़ा फिल्म में नए कलाकारों को शामिल करना चाहते थे इसलिए उन्होंने शमिता शेट्टी को ये रोल ऑफर किया।

साल 2000 में आई यह फिल्म इतनी सुपरहिट हुई कि इस फिल्म के बाद से अमिताभ को महानायक नाम दे दिया गया। और इस फिल्म से सबसे ज्यादा फायदा अमिताभ बच्चन को ही हुआ। इस फिल्म के बाद से ये और भी फैमस हो गए थे। और उनके करियर ने आसमान छू लिया था।

The post शाहरुख-ऐश्वर्या की फिल्म मोहब्बतें ने पूरे किए 17 साल, जानें इससे जुडी कुछ दिलचस्प बातें appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2llbQbP

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop