17 अक्टूबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार का दिन
ज्योतिष डेस्क। आज सूर्य कन्या राशि में रहेगा और चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा, इन दोनों को आज उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपके जीवन में क्या उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आइए डालते हैं आज के राशिफल पर एक नजर…
मेष
मेष राशि के जातकों को आज आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, कानूनी विवाद में फंस सकते हैं।
वृष
वृष राशि के जातकों को किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी, आज आप उत्साह व ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।
मिथुन
मिथुन राशि के जातक पूरी मेहनत से कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। वहीं अनावश्यक कार्यों पर खर्च बढ़ने की संभावना है।
कर्क
कर्क राशि के जातक आज आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। असावधानी से पैसे संबंधी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
सिंह
सिंह राशि के जातकों को आज धन व प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा, अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कार्य को मन लगाकर करें।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए राजनैतिक संगठन से जुड़ने के योग बन रहे हैं, प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी।
तुला
तुला राशि के जातक आज अपने से छोटों की गलतियों को माफ करेंगे जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक क्षेत्र में किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के आज संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे, कार्यक्षेत्र में अनुभवी जन सहयोग देंगे।
धनु
धनु राशि के जातक दूसरों के भरोसे न रहकर सिद्धान्तों पर रहकर अपनी शर्तों पर काम करें, सफलता अवश्य मिलेगी।
मकर
मकर राशि के जातक आज किसी बात को लेकर ज्यादा उदारता न बरतें, बिना वजह परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए रूका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं, कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।
मीन राशि :-
मीन राशि के जातकों पर आज काम का प्रेशर बहुत ज्यादा रहेगा, इसके बाद भी आप अपनी सूझ-बूझ से बिना तनाव के काम करेंगे।
नोट: आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।
Source: Google
The post 17 अक्टूबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार का दिन appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2ylKV54
Comments
Post a Comment