sss

; //]]>

चाय वाले ने की अपनी पत्नी के साथ 17 देशों की सैर, जाने पूरी कहानी - Khabar NonStop

Vijayan

‘अगर किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात उससे आपको मिलाने में जुट जाती है।’ इस फिल्म के डायलॉग से तो आप परिचित होंगे ही। जी हाँ, आज हम आपको एक ऐसे ही चाय वाले के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अपनी चाह से असंभव को संभव कर दिखाया है।

Vijayan 3

दरअसल हम जिस चाय वाले की बात कर रहे हैं वह केरल के एर्नाकुलम का रहने वाला है।  इस चाय वाले की केवल एक ही ख्वाइश है वों  है केवल घूमना, लेकिन हैरानी तो तब होती है जब पैसे की किल्लत को मात देते हुए विजयन ने 17 देशों की यात्रा पूरी कर ली है। इस यात्रा के बीच पैसा कभी उनके सपनों के आड़े नहीं आया।

Vijayan 2

जानकारी के अनुसार 65 वर्षिय विजयन बीते 40 वर्षों से चाय की दुकान चला रहे हैं। ऐसे में वो अपनी घूमने की चाहत को पूरा करने के लिए चाय बेचकर पहले इतनी राशि जमा कर लेते हैं जिससे की उन्हें बैंक से लोन मिल सके। फिर क्या वह उन्हीं लोग के पैसों से हर बार एक नया देश घूमने निकल पड़ते हैं। अपनी यात्रा से लौटकर वह  2-3 वर्षों में बैंक का लोन भी चुका देते हैं।

Vijayan 1

हैरानी की बात यह है कि विजयन और उनकी पत्नी मोहना अब तक अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, वेनिस, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र सहित 17 देशों की यात्रा कर चुके हैं। विजयन के अनुसार, “उन्हे अपने पिता से यात्रा करने की प्रेरणा मिली। 6 वर्ष की उम्र से ही उनके पिताजी उन्हें घूमाने के लिए भिन्न भिन्न जगहों पर ले जाते थे।”

हालांकि पिता की मृत्यु के उपरांत पूरे परिवार का भार विजयन पर था, जिसके चलते वह कहीं घूमने नहीं जा पाते थे। ऐसे में विजयन के निराश मन को उनकी पत्नि ने हौसला दिया। अब सोचने की बाद ये है कि चाय बेचने से मिले पैसे क्या देशों की यात्रा के लिए काफी हैं? लेकिन ऐसा नहीं है वह पहले लोन लेते हैं फिर आकर उसे चुकाते हैं और नयी जगह के लिए नया लोन लेते हैं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hfjiks

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop