sss

; //]]>

17 दिन बाद कब्रगाह से निकाल कर शव का पोस्टमॉर्टम - Khabar NonStop

Postmortem of dead body from graveअलीगढ़। अलीगढ़  में 17 दिन बाद कब्र से शव को निकाल कर युवक का पोस्टमॉर्टम किया गया। मृतक के घरवालों ने पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने हत्या करने के शक में जिलाधिकारी से शव को कब्र से निकाल  कर जांच करने की मांग की थी। जिलाधिकारी ने शव को कब्र से बाहर निकालने और पोस्टमॉर्टम करने का निर्देश दिया है।

बारूद के ढेर पर अलीगढ़, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

अवैध संबंध के चलते हत्या का शक

यह  घटना बरला थाना क्षेत्र के भवीगढ़ गांव की है। बताया जा रहा है कि मृतक जायद खान ने चार साल पहले रुमिया से निकाह किया था। दोनों से दो बच्चे भी हैं। जायद खान तालानगरी की फैक्ट्री में काम करता था। काम करने के बाद वह घर पहुंचा। खाना खाने के बाद वह सोने चला गया और सुबह वह नहीं उठा। घटना वाले दिन पत्नी रुमिया ने बच्चों को पड़ोस के घर टीवी देखने के लिए भेज दिया था।

बुजुर्ग महिला पर चाकू से वार कर लूट को दिया अंजाम

हर किसी को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

जानकारी के मुताबिक रुमिया का इमरान नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि रुमिया और इमरान ने मिलकर उसे जहर दे दिया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। अगले दिन उसे कब्रिस्तान में दफना दिया गया। बच्चों ने जब इस घटना के बारे बताया तो परिजनों को शक हुआ जिसके बाद पुलिस में शिकायत की गई और मामला यहां तक पहुंचा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजहों का पता चल पाएगा।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hBSytQ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop