आचार संहिता लगने से पहले नगर निगम ने 16 बड़े कामों के कराए टेंडर - Khabar NonStop
मेरठ-निकाय चुनाव को लेकर कभी भी आचार संहिता लगा सकती है, इसी पर ध्यान केन्द्रित करते हुए नगर निगम ने कई बड़े कामों के टेंडर कराकर उन्हें स्वीकृति भी दे दी है। करीब 21 करोड़ रूपये की लागत से ये काम होंगे।
16 निगम, 199 पालिका और 439 नगर पंचायत के लिए जल्द होंगे चुनाव
नगर निगम ने 26 बड़े निर्माण कार्यो की तैयारी कर रखी है, इनमें 16 को स्वीकृति दी जा चुकी है, जबकि 10 बड़े कामों के टेंडर मंगलवार को खुल जाएंगे। जिन 16 बड़े कामों की टेंडर के बाद स्वीकृति मिली है उनमें घंटाघर नाले की टूटी बाउंड्री वाॅल को दोबारा से बनवाना और नाले के पास की सड़क पर इंटरलाॅकिंग टाइल्स का निर्माण, जेल चुंगी से कमिश्नर आवास तक सड़क निर्माण, वेस्टर्न कचहरी रोड, शास्त्रीनगर में गुरूद्वारा रोड, माधवपुरम में कम्यूनिटी हाॅल के पास की रोड, अछरौड़ा में सड़क निर्माण शामिल हैं। नगर निगम की चीफ इंजीनियर कुलभूषण वाष्र्णेय ने बताया कि टूटी पुलिया और पेच वर्क का काम पहले ही चल रहा है और बाकी काम भी जल्द शुरू कर दिए जाएंगे ताकि आचार संहिता लगने पर प्रभावित न हों।
नगर निगम ने उड़ाई एनजीटी के नियमों की धज्जियां
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yIJi0x
Comments
Post a Comment