सिर्फ 16 माह में सबसे ‘युवा करोड़पति’ बना भारतीय मूल का किशोर - Khabar NonStop
लंदन। भारतीय अपनी प्रतिभा से पूरी दुनिया में सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं। ऐसे ही ब्रिटेन में रहने वाले एक भारतीय मूल के युवा ने सिर्फ 16 महीने में करोड़ों रुपए की कंपनी खड़ी कर सभी को चौंका दिया है। बता दें कि अपनी इस कामयाबी के बलबूते यह भारतीय मूल का किशोर ब्रिटेन का सबसे युवा करोड़पति बन गया है।
कैसे बना करोड़पति
बता दें कि 19 साल का अक्षय रुपरेलिया अपनी ऑनलाइन एस्टेट एजेंसी के जरिए प्रॉपर्टीज बेचकर इतने कम समय में करोड़पति बन गया है। हैरानी की बात है कि अक्षय अभी स्कूल में पढ़ाई कर रहा है और पढ़ाई के दौरान ही वह अब तक 10 करोड़ पाउंड की प्रॉपर्टीज बेच चुका है। दरअसल अक्षय ने एक वेबसाइट www.doorsteps.co.uk बनाकर कमीशन पर प्रॉपर्टीज बेचना शुरु किया था। वहीं जहां अन्य एजेंट घर बिकवाने के कई हजार पाउंड कमीशन लेते हैं, वही अक्षय यह काम सिर्फ 99 पाउंड में करता है। बस यही कारण है कि अक्षय की कंपनी की लोकप्रियता तेजी से बढती गई और आज वह यूके का सबसे युवा करोड़पति है।
निवेशकों ने लगाया पैसा
बता दें कि अक्षय की कंपनी की इस सफलता के बाद कई निवेशकों ने अक्षय की कंपनी में पैसा लगाया है। यही कारण है कि आज अक्षय की कंपनी की कीमत 12 लाख पाउंड तक पहुंच गई है। जहां अभी तक अक्षय की कंपनी में 12 लोग काम कर रहे थे, वहीं अब अक्षय अपने कर्मचारियों की संख्या दोगुनी करने पर विचार कर रहा है। बता दें कि अक्षय ने सिर्फ 7 हजार पाउंड से अपनी कंपनी की शुरुआत की थी, जो कि आज करोड़ो कंपनी बन चुकी है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zfyuVg
Comments
Post a Comment