16 निगम, 199 पालिका और 439 नगर पंचायत के लिए जल्द होंगे चुनाव - Khabar NonStop
बरेली। उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव जल्द होने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक निकाय चुनाव तीन चार चरणों में संपन्न होगा। इसको लेकर 25 अक्टूबर तक अधिसूचना जारी की जाएगी। इसकी जानकारी प्रदेश के चुनाव आयुक्त सतीश कुमार अग्रवाल ने बरेली में मंडलों की समीक्षा बैठक के बाद दी। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में तकनीक का बेहतर इस्तेमाल किया जाएगा।
जीवन में जितना पाया है उसे आगे बढ़ाते रहें- राम नाइक
नगर निगम चुनाव में EVM का होगा इस्तेमाल
फिलहाल ज्यादातर मतदाताओ के नंबर लिए जा रहे हैं और उन्हें घर बैठे ही परिणाम भी फोन पर मैसेज देकर बताया जाएगा। इसके अलावा चुनाव आयोग ने एक एप्लिकेशन भी बनाया है। इस एप्लिकेशन के जरिए सभी जानकरी घर बैठे मिल जाएगी। निकाय चुनाव में 16 नगर निगम ,199 नगर पालिका परिषद् और 439 नगर पंचायत के लिए वोट डाले जाएंगे। नगर निगम के लिए चुनाव EVM के जरिये होंगे जबकि नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनाव बैलेट पेपर के जरिए होंगे।
पुलिस ने किया छैमार गिरोह का पर्दाफाश
उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले होगी सुरक्षा
सुरक्षा के लिए अर्द्ध सैनिक बलों को नहीं तैनात किया जाएगा। सुरक्षा की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले होगी। उत्तर प्रदेश पुलिस के PAC को भी तैनात किया जाएगा। लाइसेंसी असलहों को जमा कराने के लिए जिला स्तर पर एक कमेटी का गठन किया जाएगा। चुनाव में कोई कोताही न हो इसके लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं।
नग्न हालत में मिला महिला का शव, लोगों में भारी आक्रोश
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2wKYxTA
Comments
Post a Comment