15 अक्टूबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए रविवार का दिन
ज्योतिष डेस्क। आज सूर्य कन्या राशि में रहेगा और चंद्रमा कर्क राशि को त्यागकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा, इन दोनों को आज मघा नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपके जीवन में क्या उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आइए डालते हैं आज के राशिफल पर एक नजर…
मेष
मेष राशि के जातक आज अपने शानदार विचारों से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब हो सकते हैं।
वृष
वृष राशि के जातकों की आज किसी पुराने या खास मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मिथुन
मिथुन राशि के जातक आज कार्यस्थल पर कठिन मेहनत और रचनात्मकता से तय समय से पहले लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं।
कर्क
कर्क राशि के जातकों को आज थोड़ा सहनशील होना पड़ेगा, क्रोध करने से बनते काम बिगड़ सकते हैं।
सिंह
आज आपका भाग्य आपको मनोवांछित परिणाम हासिल कराने में सहायक रह सकता है, हालांकि व्यावसायिक जीवन में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या
आज आप दूसरों की उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाएंगे, आप अपने किसी भी परिचित से कोई ऐसा वादा ना करें, जिसे आप पूरा नहीं कर सकें।
तुला
तुला राशि के जातक आज अपने जीवन के प्रति अपनी सोच को बदलने के बारे मे विचार कर सकते हैं।
वृश्चिक
पिछले कुछ समय से आपकी आर्थिक स्थिति यदि खराब चल रही है तो उसमें स्थिरता आ सकती है, व्यवसायी जातकों के लिए आज का दिन एकदम अनुकूल है।
धनु
आज आपके लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं, इसके साथ ही आपको किसी सामाजिक उत्सव में भी शामिल होना पड़ सकता है।
मकर
जो जातक पिछले कुछ समय से रोजगार पाने के लिए प्रयासरत हैं उनमें से कुछ आज हफ्ते सफलता मिल सकती है।
कुंभ
आज आप किसी काम से पूरा दिन व्यस्त रहेंगे, कार्य में सफलता के भी योग हैं।
मीन राशि :-
आज आप उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रह सकते हैं, व्यवसायिक जीवन और अपने करियर में वृद्धि के लिए इस ऊर्जा को सकारात्मकता के साथ प्रयोग में ला सकते है।
नोट: आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।
Source: Google
The post 15 अक्टूबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए रविवार का दिन appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2wUWufx
Comments
Post a Comment