आखिर क्या राज छिपा है जो इस महिला को डस चुके है 151 बार सांप, जानिए इसके पीछे की सच्चाई
रोचक डेस्क। आप भी इस घटना को सुनकर हैरान रह जाएंगे। यह कहानी 60 साल की एक वृद्ध महिला की है। आप भी यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस महिला को 151 बार सांप डस चुके है। लेकिन फिर भी वह जिंदा है आखिर इन्हीं के पीछे क्यों पड़े है सांप। आइए जानते है इस कहानी के पीछे का राज ….
आपको बता दें इस महिला का नाम कला देवी है और ये चंडीगढ़ की रहने वाली है। जब इनकी उम्र 18 साल की थी तब इनको पहली बार सांप ने काटा था और उस समय यह ससुराल में थी। आपको यह जानकर हैरानी होंगी कि इनके शरीर में कोई भी ऐसी जगह नहीं बची है जहां इन्हें सांप ने न डसा हो। और तो और इन्होंने सांप के डर से मंदिर जाना भी छोड़ दिया था। वे जब भी वहां जाती सांप उन्हें डस लेता।
उनके परिवार वालों ने यह बताया कि अब जब भी कोई सांप काट लेता है तो उन्हें तुंरत अस्पताल ले जाया जाता है लेकिन पहले जड़ी बूटियों के द्वारा ही उनका इलाज किया जाता था। जो भी यह खबर सुनता है वह हक्का -बक्का रह जाता है क्योंकि उसनें मौत पर भी जीत हासिल कर लीं। कई बार तो उनको 6-7 दिन तक होश नहीं आता लेकिन डॉक्टर भी हार मान लेते है।
कला देवी का यह कहना है कि अब उन्हें सांप के डसने की एक आदत सी हो गई है। सांप उनको किसी भी समय काट लेता था जैसे खाना बनाते, घास काटते और नहाते समय। यही नहीं कई बार सांप सोते समय भी काट लेता था। उनको सांप काटने से पहले ही अहसास हो जाता था। लेकिन शुरु में उन्हें और परिवार को डर लगता था, लेकिन अब धीरे-धीरे उनका डर खत्म हो गया है। लेकिन अब यह स्थिति हो गयी है कि उन्हें अस्पताल लेकर जाना पड़ता है।
कला देवी का यह भी कहना है कि लास्ट बार उन्हें सांप ने सितंबर 2015 में काटा था। लेकिन उसके बाद अभी तक नहीं काटा। सांप के जहर की वजह से उनका स्वास्थ्य पूरी तरह से खराब हो चूका है। यहां तक की उसके फेफड़े व किडनियां ने भी अब जवाब दे दिया है। यही नहीं शरीर व आंखें भी पीली पड़ चुकी है लेकिन इसके बाद भी वह घर के कई काम करती है। डॉक्टरों का भी यह कहना है कि पता नहीं ऐसी कौनसी शक्ति है उनमें जिसकी वजह से वो अभी तक जिंदा है।
The post आखिर क्या राज छिपा है जो इस महिला को डस चुके है 151 बार सांप, जानिए इसके पीछे की सच्चाई appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zBToxS
Comments
Post a Comment