sss

; //]]>

15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर के मेंहदावल क्षेत्र से पुलिस ने फरार चल रहे हत्या आरोपी वांछित शातिर इनामी अपराधी कमलेश साहनी को आज गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने यहां बताया कि मेंहदावल क्षेत्र के ग्राम घूरापाली निवासी शोहरत अली नाम के एक व्यवसायी की पिछले साल 26 नवंबर को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में चार लोगों को नामजद किया गया था। जिसमें भाड़े का हत्यारा कमलेश साहनी भी शामिल था। पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी लेकिन कमलेश साहनी फरार चल रहा था।

उन्होंने बताया कि पुलिस फरार बदमाश की कुर्की भी कर चुकी है लेकिन वह लगातार पुलिस को चकमा देकर निकल जाता था। उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

The post 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2i4in9M

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop