15 महीने बाद अभिषेक को मिली फिल्म, RAW ऑफिसर की है भूमिका - Khabar NonStop
मुंबई। पिछले एक साल से ज्यादा समय से बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की कोई भी फिल्म नहीं आई है। ऐसे में कई बार उनके फिल्मी करियर की नैया डूबती सी लगती है, लेकिन अब उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आयी है। दरअसल वह जल्द ही एक रॉ एजेंट की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
आज मिल गए हैं आमिर-अजय लेकिन दिवाली पर होगी भिड़ंत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक बच्चन ने हाल ही में फिल्म ‘RAW’ साइन की है। बताया जा रहा है कि RAW-रोमियो अकबर वाल्टर एक स्पाइ-थ्रिलर फिल्म है। इसमें अभिषेक एक रॉ एजेंट की भूमिका में होंगे। इस फिल्म को बंटी वालिया की पत्नी वानेसा वालिया प्रोड्यूस कर रही हैं। बता दें कि बंटी वालिया और अभिषेक बच्चन काफी अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने ही अभिषेक को इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई थी, जिसके बाद अभिषेक ने तुरंत इसके लिए हां कर दी।
जिस डायरेक्टर ने दी डेब्यू फिल्म, उसी को अभिषेक ने दिया धोखा
जहां तक बात फिल्म RAW की है, इसकी कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में अभिषेक बच्चन को कई एक्शन सीक्वेंस करने हैं, इसके लिए उन्हें बॉडी फिट भी होना होगा।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gEh6CB
Comments
Post a Comment