sss

; //]]>

सहायक आरक्षकों को 15 फ़ीसदी आरक्षण, होमगार्ड का वेतन बढ़ा - Khabar NonStop

15% reservation

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस के जवानों को तोहफा दिया। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक आरक्षकों को पुलिस भर्ती में 15 फ़ीसदी आरक्षण देने की बात कही है। उन्होनें सीनियर सहायक आरक्षकों के वेतनमान में बढ़ोत्तरी की भी घोषणा की।

कहानी पुलिस के दोस्त अमर और लीजा की

पुलिस बल की संख्या 20,000 से बढ़कर हुई साठ हजार

पुलिस स्मृति दिवस 58वीं सालगिरह के मौके पर बोलते हुए मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा पुलिस बल का त्याग हमेशा याद किया जायेगा। उन्होनें बताया कि पुलिस बल की संख्या 20,000 से आगे बढ़कर साठ हजार की संख्या हो गई है। अब पुलिस को आधुनिकतम तकनीकी सुविधाओं से लैश किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की घोषणा के मुताबिक सहायक आरक्षकों को आरक्षक के पद पर भर्ती होने के लिए 15% आरक्षण दिया जायेगा। बस्तर के दूरस्थ अंचलों में विशेष लाभ दिया जाएगा, साथ ही जो सीनियर हो गए हैं और प्रमोशन की गुंजाइश नहीं थी ऐसे सहायक आरक्षकों को 20% वरिष्ठ वेतनमान दिया जाएगा। बस्तर में शारीरिक मापदंड और उम्र में भी छूट दी जाएगी, जिसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा।

बैनर लगाकर कॉरपोरेट घरानों को नक्सलियों ने दी चेतावनी

नक्सल प्रभावित जिलों के लिए 700 करोड़

मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बोलते हुए कहा कि अब सीएएफ के जवानों को देशभर में कहीं भी रहने पर भी एचआरए दिया जाएगा। उन्होनें बताया कि सीपीएफ में नए बटालियन बनाकर जवानों का रिक्रूटमेंट हुआ है। आने वाले तीन महीनों के भीतर 5800 जवानों की भारती भी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर के विकास के लिए 700 करोड़ गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ने दिये हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने होमगार्ड के जवानों को बड़ा तोहफा देते हुए मानदेय 10000 से बढ़कर 13200 करने का ऐलान किया।

बच्चों ने दीये बनाकर बेचे, पैसों से किया ऐसा काम कि रो पड़े लोग



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xUPhvR

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop