sss

; //]]>

अफगानिस्तान में फिदायीन हमला, 15 की मौत - Khabar NonStop

Afghanistan

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आज हुए एक फिदायीन हमले में 15 लोगों की मौत हो गई, वहीं 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह आत्मघाती हमला अफगानिस्तान के दक्षिणपूर्व में स्थित पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र पर हुआ है।

खबर के अनुसार, यह हमला अफगानिस्तान के पक्तिया प्रांत के गारदेज इलाके में हुआ। इस इलाके में नेशनल पुलिस, बॉर्डर पुलिस और अफगान नेशनल आर्मी का हेडक्वार्टर है। यहीं पुलिस ट्रेनिंग सेंटर को निशाना बनाकर आतंकियों ने हमला किया। बता दें कि आतंकियों ने पहले एक आत्मघाती हमले में विस्फोटकों से भरी कार को पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के गेट के नजदीक विस्फोट कर दिया। इसके बाद अन्य आतंकियों ने ट्रेनिंग सेंटर पर हमला बोल दिया।

बता दें कि कई घंटे की फायरिंग के बाद सुरक्षाबलों ने 6 आतंकियों को मौके पर ही ढेर कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मारे गए लोगों में एक स्थानीय पुलिस चीफ भी शामिल हैं। वहीं महिलाएं, बच्चे और पुलिसकर्मी इस आतंकी हमले में मारे गए हैं। माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

इस हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। बता दें कि इस हमले से पहले कल ही काबुल में एक बड़े आतंकी हमले को नाकाम किया गया था। दरअसल पुलिस ने एक ट्रक को पकड़ा था, जिसमें से 3 टन विस्फोटक और दो बम बरामद हुए थे। इस विस्फोटक को टमाटर के बक्सों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yrmr83

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop