ईओ ने 15 व्यापारियों से वसूला 29 हजार रूपये जुर्माना - Khabar NonStop
बुलंदशहर-नगर पालिका परिषद की ईओ ने दुकानों पर छापे मारकर पिन्नी की पोलिथीन प्रयोग करने के आरोप में 15 व्यापारियों से लगभग 29 हजार रूपये अर्थ दंड वसूला तथा डेढ़ कुन्तल प्रतिबंधित पॉलिथीन बैग बरामद किये हैं। ईओ की छापेमार कार्रवाई से पॉलिथीन प्रयोग करने वाले व्यापारियों में हडकम्प मचा है।
पर्यावरण व प्रदूषण नियंत्रण के लिए पॉलिथीन प्रयोग पर प्रतिबंध लगाये जाने के बावजूद व्यापारियों द्वारा पॉलिथीन प्रयोग किये जाने की सूचना पर ईओ मुक्ता सिंह के नेतृत्व में नरेश यादव, घर्मवीर सिंह, कमल सैनी, सुभाष सिंह, शाहिद आदि पालिका कर्मियों ने सुबह 9 बजे से ही दुकानों पर छापे मार कार्रवाई शुरू की तो व्यापारियों में हडकम्प मच गया। आनन फानन में कई व्यापारियों ने दुकान में रखी पॉलिथीन दुकान से हटानी शुरू कर दी। ईओ मुक्ता सिंह ने बताया कि छापे के दौरान देवेन्द्र पुत्र खचेडू, अशोक किरान स्टोर, हरीश कुमार शेर सिंह, नीतिन पुत्र रमेश चन्द से 5-5 हजार रूपये, रिंकू पुत्र धर्मदास से 4 हजार सहित 15 व्यापारियों से 28750 रूपये का अर्थ दंड वसूला गया तथा दुकानों से लगभग डेढ कुन्तल पोलिथीन बैग बरामद किये गये।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z6f316
Comments
Post a Comment