sss

; //]]>

विदेशी छात्र से दुष्कर्म का आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

नोएडा। यहां के एक प्रतिष्ठित स्कूल में एक नाइजीरियाई छात्र के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी पुस्तक विक्रेता को एक अदालत ने आज 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस बीच, दुष्कर्म के पीडि़त नाइजीरियाई छात्र के अभिभावकों ने उसे इस स्कूल में न भेजने का फैसला किया है। यह मामला सूरजपुर पुलिस थाने में दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पुस्तक विक्रेता अशोक मिश्रा को आज अदालत में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पीडि़त छात्र की मां ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए भाषा को बताया कि वह इस मामले की शिकायत प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, नाइजीरियाई दूतावास तथा जनपद गौतमबुद नगर के जिलाधिकारी से करेंगी। उन्होंने कहा कि स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद उनके बेटे के साथ चार साल से वहां दुष्कर्म होता रहा और स्कूल प्रशासन इससे अनजान रहा, यह बात समझ से परे है।

उनका कहना है कि उनका बेटा जब दूसरी कक्षा में पढ़ता था तभी से उसके साथ आरोपी दुष्कर्म कर रहा था। पीडि़त की मां ने कहा कि इस घटना का उनके बेटे पर मानसिक असर पड़ा है और अब वह इस स्कूल में पढऩे नहीं जाएगा। गौरतलब है कि यहां के एक नामी स्कूल में पढऩे वाले 11 वर्षीय नाइजीरियाई छात्र के साथ स्कूल के पुस्तक विक्रेता द्वारा जबरन दुष्कर्म किये जाने की बात सामने आई है। छात्र ने जब आप बीती अपने घरवालों को बताई तो उसके घर वालों ने घटना की शिकायत थाना सूरजपुर पुलिस से की।

The post विदेशी छात्र से दुष्कर्म का आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2xmVeCi

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop