देश के 14 स्मारकों समेत दिल्ली के 5 स्मारक निजी कंपनियों की गोद में - Khabar NonStop
दिल्ली। देश के 14 स्मारकों सहित दिल्ली के 5 स्मारकों को निजी कंपनियों ने गोद ले लिया है। अब इन स्मारकों की दशा सुधरने वाली है। इन स्मारकों को विश्वस्तर की सुविधाओं से लैश किया जायेगा। पर्यटन मंत्रालय ने अडॉप्ट ए मॉन्यूमेंट के तहत पहले चरण में कुल सात कंपनियों को स्मारक मित्र बनाया है। इनके साथ पांच साल तक के लिए समझौता हुआ है।
अब नहीं होगा जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन
दिल्ली के ये स्मारक हैं शामिल
देशभर के लगभग 14 स्मारकों सहित दिल्ली के पांच स्मारकों की दशा सुधारने के लिए इनें निजी कंपनियों को दे दिया गया है। इन स्मारकों को विभिन्न निजी कंपनियों ने गोद लिया है। दिल्ली के कुतुबमीनार, सफदरजंग का मकबरा, पुराना किला, जंतर-मंतर और अग्रसेन की बावली को प्राइवेट कंपनियों ने गोद लिया है। इन स्मारकों को जिन कंपनियों ने गोद लिया है उनके नाम इस प्रकार हैं-
स्मारक कंपनी
जंतर-मंतर एसबीआइ फाउंडेशन
अग्रसेन की बावली रोटरी क्लब
सफदरजंग का मकबरा ट्रैवल कारपोरेशन ऑफ इंडिया
पुराना किला एनबीसीसी
कुतुबमीनार यात्रा डॉटकॉम
महिलाओं का पीछा करने पर हो कारवाई: दिल्ली HC
अन्य स्मारकों को भी दिया जायेगा गोद
पर्यटन मंत्रालय के कई अन्य स्मारक भी प्राइवट कंपनियों को गोद दिए जायेंगे। इसके तहत पर्यावरण मंत्रालय ने आवेदन मांगे थे, कुल 57 कंपनियों ने आवेदन किया था। इन कंपनियों की जिम्मेदारी स्मारकों में साफ-सफाई, पेयजल व शौचालय की व्यवस्था की की होगी। इसके अलावा पर्यटन की दृष्टि से ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी जिससे कि यहां आकर पर्यटक परेशान न हों।
हुक्का बार पर केंद्र व दिल्ली सरकार को एनजीटी का नोटिस
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gHvRVa
Comments
Post a Comment