sss

; //]]>

गोलमाल अगेन ने की पहले सप्ताह में 137 करोड़ की कमाई

मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की फिल्म गोलमाल अगेन ने पहले सप्ताह में 137 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म गोलमाल अगेन 20 अक्टूबर को प्रदर्शित हुई थी।

फिल्म ने अपने पहले वीकेंड के दौरान 87.1 करोड़ रुपए की कमाई की थी। ‘गोलमाल अगेन’ पर समीक्षक भले ही मेहरबान न हों लेकिन निर्देशक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को मिल रही दर्शकों की मेहरबानी से काफी खुश हैं। गोलमाल अगेन ने पहले सप्ताह में 137 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

इस वर्ष प्रदर्शित फिल्मों में गोलमाल अगेन के अलावा काबिल, रईस, जॉली एलएलबी-2, बद्रीनाथ की दुल्हनियां, टयूबलाइट, टॉयलेट एक प्रेम कथा और जुड़वा-2 भी 100 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है। गौरतलब है कि गोलमाल अगेन में अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयष तलपडे, कुणाल खेमू, प्रकाश राज और नील नितिन मुकेश मुख्य भूमिका में हैं। यह गोलमाल की चौथी सीरीज है।

The post गोलमाल अगेन ने की पहले सप्ताह में 137 करोड़ की कमाई appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2xsdBFP

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop