sss

; //]]>

आईबीपीएस ने निकाली 1315 पदों पर नौकरी, ऐसे करें आवेदन - Khabar NonStop

IBPS

नई दिल्ली। बैंक जॉब्स की तयारी करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के लिए वैकेंसी निकली है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने कई बैंकों के लिए कुल 1315 पदों के लिए बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पद पर आवेदन मांगे हैं। यह वैकेंसी 20 अलग-अलग बैंकों के लिए निकाली गयी है।

अंतरिक्ष में रहस्यमयी चीज़ दिखने से वैज्ञानिक हैरान, दूसरे सौरमंडल के होने की आशंका

याद रखें ये तारीखें

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) द्वारा निकाले गए बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पद की वैकेंसी पर आवेदन की प्रक्रिया 7 नवम्बर से शुरू होगी। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जायेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवम्बर है।

वनस्पति वैज्ञानिकों ने की नई प्रजाति की खोज, नाम होगा ‘ड्रायपिटिस कलामी’

ये है चयन प्रक्रिया

उमीदवारों का चयन ऑनलाइन माध्यम से टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के द्वारा होगा।

आवश्यक योग्यता

अलग-अलग पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता है। इसके बारे में विस्तृत जानकारी के लिए आप आईबीपीएस की वेबसाइट पर जारी अधिसूचना को पढ़ सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 1 नवंबर को न्यूनतम 20 और अधिकतम 30 साल होनी चाहिए। अधिकतम आयुसीमा में एससी, एसटी वर्ग को पांच साल, ओबोसी वर्ग को तीन साल और दिव्यांगों को 10 साल की छूट दी गई है।

यहाँ क्लिक कर आप पढ़ सकते हैं पूरी जानकारी

आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये हैं। एससी, एसटी और दिव्यांगों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए हैं।

गूगल ने इंटरव्यू के 12 सवालों को किया बैन, पढ़ें उन सवालों को



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iIgOPh

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop