माधुरी दीक्षित का ये हीरो करने जा रहा है 13 साल बाद टीवी पर एंट्री
बॉलीवुड डेस्क। अमिताभ बच्चन और सलमान खान ही नहीं बल्कि एक और हीरो है जो जल्द ही बॉलीवुड में वापस एंट्री करने जा रहा है। आपको यह जानकर हैरानी होंगी कि उन्होंने 13 साल से कोई फिल्म नहीं बनाई थी।
यहां बात हो रही है अभिनेता संजय कपूर की। वे जल्द ही अब टीवी पर नजर आने वाले है। संजय जल्द ही एक नए टीवी सीरियल के साथ टीवी पर वापस एंट्री करने वाले है। इस बात का खुलासा हुआ है कि 23 अक्टूबर को स्टार प्लस पर एक नया सीरियल ‘दिल संभल जा जरा’ शुरू होने वाला है। इसमें संजय कपूर एक पति का किरदार निभाने वाले है।
स्टार प्लस की ओर से इस सीरियल का फर्स्ट लुक और प्रोमो इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया गया है। यह पता चला है कि इसमें संजय कपूर टीवी एक्टर्स स्मृति कालरा के पति का किरदार निभाएंगे। संजय और स्मृति के साथ टीवी की सीनियर कलाकार निकी अनेजा वालिया भी अपना किरदार निभाएंगी। ‘दिल संभल जा जरा’ सीरियल को मशहूर फिल्ममेकर विक्रम भट्ट के द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। आपको बता दें कि यह सीरियल युवा दर्शकों के लिए खास होगा।
इस सीरियल की खास बात ये ही कि इस सीरियल का नाम एक्टर इमरान खान की फिल्म मर्डर-2 के दिल संभल जा जरा गाने से लिया गया है। आपको यह जानकर हैरानी होंगी कि अनिल कपूर के भाई संजय कपूर टीवी पर 13 साल बाद नजर आएंगे। 2003-2004 के बाद वे फिर से टीवी पर नजर आयेंगे।
The post माधुरी दीक्षित का ये हीरो करने जा रहा है 13 साल बाद टीवी पर एंट्री appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2i4hJZP
Comments
Post a Comment